जम्मू कश्मीर में रहना होगा सावधान: बिपिन रावत

Updated on 24-10-2021 07:44 PM

नई दिल्ली ।अफगानिस्तान में तालिबान का राज कायम होने के बाद से बदले हालातों में जम्मू-कश्मीर पर भी असर देखने को मिल सकता है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शनिवार को एक कार्यक्रम में अफगानिस्तान के हालात को लेकर सतर्क रहने को कहा। रावत ने यहां प्रथम रविकांत सिंह स्मृति व्याख्यान देते हुए कहा कि आज अफगानिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है कल उसका असर जम्मू-कश्मीर पर भी पड़ सकता है। हमें इसके लिए तैयार रहना होगा। हमें अपनी सीमाएं सील करनी होंगी, अब निगरानी करना बेहद अहम हो गया है। हमें अपनी आंखें खुली रखनी होंगी कि कौन बाहर से रहा है।

 सख्त चेकिंग करनी होगी। जनरल रावत ने कहा कि चीन की ताकत हासिल करने की विश्व स्तरीय महत्वाकांक्षाओं के कारण दक्षिण एशिया की स्थिरता पर सर्वव्यापी खतरा है। चीन दक्षिण एशिया तथा हिंद महासागर क्षेत्र में अंदर तक सेंध लगा रहा है ताकि उभरती वैश्विक महाशक्ति के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत कर सके। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि म्यांमार तथा पाकिस्तान के साथ चीन के संबंध और बांग्लादेश पर उसकी प्रतिकूल कार्रवाई भी भारत के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चीन से सर्वाधिक सैन्य उपकरण प्राप्त करने वाले म्यांमार और पाकिस्तान वैश्विक मंच पर उससे समर्थन प्राप्त करते हैं।

सीडीएस ने भारत-पाक संबंधों पर कहा, पाकिस्तान का सरकार प्रायोजित आतंकवाद दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया में बाधक है। पाक के साथ चीन की साझेदारी और जम्मू-कश्मीर पर उसके रुख को भारत विरोधी सांठगांठ के रूप में सबसे अच्छी तरह परिभाषित किया जा सकता है। बता दें कि होम मिनिस्टर अमित शाह खुद जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने आतंकी हमले में शहीद पुलिसकर्मी परवेज डार के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि पूरा देश आपके साथ है।

इसके अलावा उन्होंने कश्मीर घाटी में सुरक्षा के हालातों की भी समीक्षा की है। दरअसल बीते करीब एक महीने में जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में इजाफा हो गया है। यहां तक कि नागरिक अब दहशत कायम करने के लिए आम नागरिकों को भी निशाना बना रहे हैं। अकेले अक्टूबर में ही आतंकी 11 नागरिकों की हत्याएं कर चुके हैं, जिनमें 5 प्रवासी मजदूर भी शामिल हैं। आतंकवादी घटनाओं में अचानक हुए इस इजाफे को अफगानिस्तान में बदली स्थितियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.