पाकिस्तान में गहराया ऊर्जा संकट, 24.80 रुपए हुए प्रति यूनिट बिजली के दाम

Updated on 29-07-2022 11:06 PM

इस्लामाबाद श्रीलंका के बाद पाकिस्तान भी आर्थिक बदहाली की राह पर चल पड़ा है। पाकिस्तान में महंगाई पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर है। खाने-पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जनता हाहाकार कर रही है। इस बीच पाकिस्तान की सरकार ने डीजल-पेट्रोल के बाद अब बिजली की दरें बढ़ाने का फैसला किया है। यह फैसला ऐसे समय लिया गया है, जब पाकिस्तान ऊर्जा संकट और हीटवेव की दोहरी मार झेल रहा है।


खबरों के अनुसार, ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने मंगलवार को बिजली की दरें बढ़ाने का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि बिजली की दरों को 7.90 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि सरकार इसे एक ही बार में लागू नहीं कर रही है। पहले चरण में बिजली की दरें 26 जुलाई से 3.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाई गई हैं। इसके बाद अगस्त से इसमें 3.50 रुपये प्रति यूनिट का इजाफा किया जाएगा। अंतिम चरण में अक्टूबर में दरें 0.91 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाई जाएंगी। तीन चरणों में बिजली की दरें 7.91 रुपये प्रति यूनिट बढ़ाई जाएंगी और अक्टूबर से पाकिस्तान में इनकी दरें बढ़कर 24.80 रुपए प्रति यूनिट हो जाएंगी। भारत की बात करें तो बिजली की औसत दर 7-8 रुपये प्रति यूनिट है।


पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री दस्तगीर ने दरें बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि गरीब लोगों को ध्यान में रखते हुए इन्हें एक ही बार में बढ़ाकर कई चरणों में बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए पहले तीन महीने मुश्किल भरे होंगे। उन्होंने दावा किया कि इस साल नवंबर से बिजली के दाम कम होने लगेंगे। इसके साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने गरीब लोगों को एक और बड़ी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि जिन लोगों का बिल 100 यूनिट से कम होगा, उन्हें नई दरों से भुगतान नहीं करना होगा। इसका मतलब हुआ कि ऐसे कस्टमर्स के लिए बिजली महंगी नहीं होने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.