भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं : रहमान खान

Updated on 24-10-2021 07:44 PM

नई दिल्ली ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहमान खान ने कहा कि भारत में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए शनिवार को कांग्रेस नेता मुसलमानों से कहा कि वो आगे आकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें। रहमान खान ने कहा, 'देश में करीब 20-22 करोड़ मुस्लिम हैं। यह अल्पसंख्यक नहीं हैं। 22 करोड़ अल्पसंख्यक कैसे हो सकते हैं रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि उन्होंने नाम से एक किताब भी लिखी है और इस समुदाय से कहा है कि वो राष्ट्र-निर्माण के लिए आगे आएं।

हमें समाज के लिए सहयोग करना है। हमें देनेवाला होना चाहिए और समाज को देना चाहिए। अच्छा नागरिक बनने के लिए हमें सरकार से पूछने के बजाए समाज को देना चाहिए। संविधान में आर्टिकल 14, 15 और 16 का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई वर्ग या समुदाय पिछड़ा है तो उसे मदद की जरुरत पड़ती है। संविधान सरकार को ताकत देती है कि वो जरुरी एक्शन ले सके। राज्यसभा के पूर्व उपाध्यक्ष ने कहा कि इसलिए आने वाली किसी भी पार्टी ने इस समुदाय के बेहतरी के लिए काम नहीं किया है।

 संविधान सभी नागरिकों की सुरक्षा करता है। संविधान हमारा रक्षक है और कोई दूसरा राजनीतिक दल हमारा रक्षक नहीं है। कोई पार्टी नहीं दावा कर सकता कि वो मुससमानों के साथ है। एक सवाल के जवाब में रहमान खान ने कहा कि अल्पसंख्यक भी देश के नागरिक हैं। राजनीतिक पार्टियां मुसलमानों का इस्तेमाल करते हैं और उनकी बेइज्जती करते हैं। मुसलमानों को अधिकार है कि वो संविधान में अपने दिए गए अधिकारों के बारे में जानें।

 कांग्रेस नेता रहमान खान ने कहा कांग्रेस एक सेक्युलर पार्टी है। कांग्रेस पिछले 70 सालों से पार्टी धर्मनिरपेक्षता की रक्षा कर रही है। मुसलमान इसे सपोर्ट करते हैं। ऐसा नहीं है कि मुसलमान सिर्फ कांग्रेस को सपोर्ट करते हैं। अगर कल कांग्रेस धर्मनिरपेक्षता के सिद्धांतों पर खड़ी नहीं होती है, तो राष्ट्र को देने के लिए उनके पास कुछ नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.