वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को ‎लिखा पत्र, मुझ पर ना हो कार्रवाई

Updated on 25-10-2021 08:23 PM

मुंबई मुंबई ड्रग्स केस में उस समय बड़ा नाटकीय मोड़ गया जब प्रभाकर सैल नाम के गवाह ने एनसीबी पर ही गंभीर आरोप लगा दिया। एक तरफ उसने कह दिया कि एनसीबी ने खाली कागजों पर साइन करवाए थे, वहीं बाद में ये और दावा कर दिया कि समीर वानखेड़े ने 25 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। अब इन आरोपों के बीच समीर वानखेड़े ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। चिट्टी में एनसीबी डायरेक्टर ने स्पष्ट कहा है कि कुछ लोगों के 'गलत इरादों' के कारण उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। चिट्ठी में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि कई लोग उन्हें गिरफ्तार करवाने और जेल भेजने की बात कर रहे हैं। वे लिखते हैं कि मैं समीर वानखेड़े हूं, वर्तमान में एनसीबी डायरेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। गलत तथ्यों के जरिए मुझे झूठा फंसाने का प्रयास हो रहा है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कोशिश हो रही है कि मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

वहीं इसके बाद बिना नाम लिए समीर वानखेड़े ने मंत्री नवाब मलिक पर भी निशाना साधा है। उनकी तरफ से चिट्ठी में लिखा गया है कि मीडिया में कुछ लोगों द्वारा मुझे जेल में भेजने और मेरी गिरफ्तारी जैसी बातें बोली जा रही हैं। मेरी आपसे अपील है कि गलत तथ्य और गलत इरादों के जरिए लगाए गए आरोपों के दम पर आप कोई कानूनी कार्रवाई ना करें। वैसे प्रभाकर सैल ने जो आरोप लगाए हैं, उस पर एनसीबी ने भी सफाई पेश कर दी है। उनकी तरफ से कहा गया है कि जिसने आरोप लगाया है वो खुद इस केस में एक गवाह है और जब ये मामला कोर्ट में चल रहा हो, ऐसे में कोई बयान भी कोर्ट में जाकर ही देना चाहिए। किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सहारा लेना गलत है।  एनसीबी ने ये भी कहा है कि समीर वानखेड़े ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.