Home
(current)
देश
विदेश
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
खेल
मनोरंजन
हेल्थ
व्यापार
हमारे बारे में
विकसित देश 2009 से विकासशील देशों को हर साल 100 अरब अमेरीकी डॉलर का सहयोग देने में रहे असफल : यादव
Update On
01-November-2021 19:56:14
नई दिल्ली । ग्लासगो में चल रहे 26वें अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन सीओपी26 में भारत के केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विकसित राष्ट्र 2009 से विकासशील देशों को प्रति वर्ष 100 अरब अमेरीकी डॉलर के सहयोग के लक्ष्य को पूरा करने में विफल रहने के बावजूद अब भी इसे अपना 2025 तक का महत्वकांक्षी लक्ष्य बता रहे हैं। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे…
मंदिरों को अपने नियंत्रण से मुक्त कर हिंदू समाज को सौंपे सरकारः विहिप
Update On
01-November-2021 19:56:14
नई दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने केंद्र सरकार से हिंदू मंदिरों और धार्मिक संस्थानों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने के लिए एक कानून बनाने की अपील की है और धर्मांतरण विरोधी कानून की भी मांग की है। विहिप के अंतररार्ष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि संगठन ने सभी राज्य सरकारों से हिंदू मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपने का आह्वान किया है…
दादी इंदिरा को था हत्या का आभास कुछ देर पहले ही रोने से किया था मना: राहुल गांधी
Update On
01-November-2021 19:56:14
नई दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उनके अंतिम संस्कार के क्षणों को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी दादी ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले उनसे कहा था कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो रोना नहीं है। इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर यूट्यूब पर जारी एक वीडियो में राहुल ने अपनी दादी के अंतिम संस्कार के दिन को अपने जीवन…
ओवैसी की सावरकर पर टिप्पणी मामले में अवमानना कार्यवाही की मंजूरी देने से एजी का इनकार
Update On
01-November-2021 19:56:14
नई दिल्ली । देश के अटॉर्नी जनरल (एजी) केके वेणुगोपाल ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के विनायक दामोदर सावरकर पर दिए गए बयान के मामले में अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मंजूरी देने से मना कर दिया है। ओवैसी की ओर से कहा गया था कि जांच आयोग ने महात्मा गांधी की हत्या में वीडी सावरकर को संलिप्त पाया था। वैचारिक संगठन अभिनव भारत कांग्रेस ने एजी को पत्र लिखकर उनसे ओवैसी…
ओमवीर गैंग के सरगना अमित बावरिया मुठभेड़ में घायल
Update On
01-November-2021 19:56:14
आगरा । ताजनगरी आगरा में पुलिस और इनामी बदमाश के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ में 20 हज़ार का इनामी बदमाश अमित बावरिया घायल हो गया। अमित बावरिया ओमवीर गैंग का सरगना है। अमित बावरिया पर कई लूट और डकैती के केस दर्ज हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से एक कार और एक तमंचा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ…
ममता को कांग्रेस से पुराना रिश्ता याद दिला अधीर रंजन का निशाना
Update On
01-November-2021 19:56:14
नई दिल्ली । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने गोवा में कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह अब एक ऐसी पार्टी के लिए ऐसा कर रही हैं जो हमेशा उनके समर्थन में सामने आती है। क्या वे भाजपा के एक एजेंट का काम कर रही हैं। टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी का कांग्रेस पर बयान…
नितिन गडकरी बोले- सीमेंट, इस्पात उद्योग ऊर्जा के लिए कोयले के बजाय़ हरित हाइड्रोजन का उपयोग करें
Update On
01-November-2021 19:56:14
नागपुर । केंद्र सरकार में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सीमेंट और इस्पात उद्योग उत्पादन के लिए कोयले की जगह हरित हाइड्रोजन का ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दें। उन्होंने नागपुर में मैंगनीज ओर इंडिया लिमिटेड (एमओआईएल) के विभिन्न प्रतिष्ठानों के उद्घाटन के अवसर पर अपने संबोधन में यह कहा। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने…
पोप फ्रांसिस से मुलाकात कर पीएम मोदी ने साधे कई निशाने
Update On
31-October-2021 19:37:04
नई दिल्ली । गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले पीएम मोदी की पोप फ्रांसिस से मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में बेहद अहम माना जा रहा है। भाजपा केरल में भी अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही है। केरल में ईसाइयों के समर्थन के बगैर भाजपा एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में नहीं उभर सकती। इसी वजह से पीएम मोदी ने इटली यात्रा के दौरान पोप से…
वीर सावरकर और सुषमा स्वराज के नाम पर रखे जाएंगे नए कॉलेज के नाम : दिल्ली विश्वविद्यालय
Update On
31-October-2021 19:37:04
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय ने एक अहम फैसले में नए बनने वाले महाविद्यालयों और केंद्रों के नाम विनायक दामोदर सावरकर और दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के नाम पर होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह निर्णय विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि परिषद ने तीन सदस्यों- सीमा दास, राजपाल सिंह पवार और अधिवक्ता अशोक अग्रवाल की असहमति के बावजूद सहायक प्राध्यापक के चुनाव…
रेलवे का बड़ा ऐलान, सामान्य कोच के लिए नहीं कराना होगा आरक्षण
Update On
31-October-2021 19:37:04
नई दिल्ली । कोरोनाकाल में लॉकडाउन के चलते रेलवे सेवाएं भी बाधित रही उसके बाद से सामान्य कोच में आरक्षण की नीति को लागू कर दिया था। आरक्षण नीति के तहत जनरल कोच में जितनी सीट होंगी उतने ही यात्रियों को टिकट दिए जाने का आदेश था। देश की बड़ी आबादी रेलवे के सामान्य श्रेणी के डिब्बों में सफर करती है जो लगातार इस नए नियम के चलते परेशानी का सामना कर रही है।…
सरदार पटेल की प्रेरणाओं से आज हम बाहरी और आंतरिक चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम : मोदी
Update On
31-October-2021 19:37:04
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से भारत आज सभी प्रकार की बाहरी और आंतरिक चुनौतियों से निपटने में पूरी तरह सक्षम हो गया है। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती पर एक वीडियो संदेश में कहा, सरदार पटेल चाहते थे कि भारत सशक्त और समावेशी देश बने। उन्होंने देशहित…
लौह पुरुष पटेल ने भारत को एक सूत्र में पिरोया, कोई नहीं तोड़ सकता एकता : अमित शाह
Update On
31-October-2021 19:37:04
केवड़िया । देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर गुजरात के केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने शिरकत की। उन्होंने इस दौरान सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी और कहा कि सरदार साहब का जीवन समर्पण और निष्ठा की प्रेरणा देता है। समारोह में उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि भारत की…
‘आयरन लेडी’ इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि, राहुल गांधी ने पूर्व पीएम का किया नमन, दी श्रद्धांजलि
Update On
31-October-2021 19:37:04
नई दिल्ली । फौलादी इरादों वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आज 37वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नई दिल्ली स्थित शक्ति स्थल पहुंचकर अपनी दादी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राहुल कुछ देर वहीं पर रहे। पूर्व प्रधानमंत्री गांधी की साल 1984 में इसी दिन सिख सिक्युरिटी गार्ड्स ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘मेरी दादी…
लौह पुरुष सरदार पटेल की जंयती पर राष्ट्रपति कोविंद, गृहमंत्री सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Update On
31-October-2021 19:37:04
नई दिल्ली । लौह पुरुष के नाम से ख्यात सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर देश कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। गुजरात स्थित उनकी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर खास समारोह हो रहा है। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई अन्य नेताओं ने सरदार पटेल को…
जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा :- वरुण गांधी
Update On
30-October-2021 17:54:10
नई दिल्ली । कृषि कानूनों को लेकर भाजपा के उत्तरप्रदेश के पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने किसानों के समर्थन में एक वीडियो ट्वीट कर लिखा है ‘जब तक एमएसपी की वैधानिक गारंटी नहीं होगी, ऐसे ही मंडियों में किसानों का शोषण होता रहेगा। इस पर सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए'। वीडियों में कहते हुए दिख रहे हैं 'आपने देखा है कि मोहम्मदी में किसान ने खुद अपनी धान की फसल में आग…
किसी को कल्पना नहीं थी कि अयोध्या में राम मंदिर बनेगा लेकिन मोदी ने शिलान्यास कर दिया - अमित शाह
Update On
30-October-2021 17:54:10
लखनऊ । केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को सपा पर निशाना साधा और कहा कि 'ये अखिलेश एंड कंपनी हमें ताने मारती थी कि मंदिर वहीं बनाएंगे तिथि नहीं बताएंगे लेकिन अब तो मंदिर की नींव डाल दी। आप तो पांच हजार रुपये देने से भी चूक गये अखिलेश बाबू। आप (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी को आशीर्वाद देते हैं, वोट देते हैं तो वह तीन गुना वापस…
अचानक दतिया पहुंचीं प्रियंका
Update On
30-October-2021 17:54:10
भोपाल । दतिया में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अचानक मां पीतांबरा के दर्शन करने दतिया पहुंचीं। करीब 1.30 बजे इनका काफिला मंदिर के सामने रुका। इसके बाद प्रियंका ने मां पीतांबरा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पुलिस ने कई कांग्रेसियों को मंदिर के बाहर ही रोक दिया। वहीं प्रियंका के स्वागत के लिए पीतांबरा के बाहर 2 घंटे से कांग्रेस महिला मोर्चा की महिलाएं खड़ी हुई थीं, लेकिन वह सीधे ही…
महाराष्ट्र सरकार के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने किया दिल्ली के सरकारी स्कूलों का दौरा, समझा दिल्ली का एजुकेशन मॉडल
Update On
30-October-2021 17:54:10
नई दिल्ली ।महाराष्ट्र सरकार में मिनिस्टर ऑफ़ स्टेट, हायर एजुकेशन, प्राजक्त तनपुरे ने दिल्ली के एजुकेशन मॉडल को समझने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ मंगलवार को दिल्ली सरकार के 2 स्कूलों सर्वोदय बाल विद्यालय, वेस्ट विनोद नगर व स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस खिचड़ीपुर का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों से बात कर हैप्पीनेस करिकुलम के बारे में जाना। उन्होंने अपने विजिट के दौरान देशभक्ति करिकुलम और स्कूल ऑफ़ स्पेशलाइज्ड एजुकेशन के…
अपने दावे से कोर्ट में पलटे पूर्व सीएजी विनोद राय
Update On
30-October-2021 17:54:10
नई दिल्ली । पूर्व सीएजी विनोद राय ने कांग्रेस नेता संजय निरूपम से बिना शर्त माफी मांग ली है। विनोद राय ने गलती से उनका नाम उन सांसदों में लिया था जिन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम नहीं लेने को लेकर उनपर दबाव बनाया था। पूर्व सीएजी ने 2014 में लिखी अपनी किताब में निरूपम पर यह आरोप लगाया था और मीडियो को दिए इंटरव्यू में भी…
यूपी मिशन 2022 सियासी मंत्र देने लखनऊ आ रहे हैं अमित शाह
Update On
30-October-2021 17:54:10
लखनऊ । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंच रहे हैं। सुबह से शाम के बीच ही वह प्रदेश भाजपा के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह न केवल पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों में भाग लेंगे बल्कि मुख्यालय पर होने वाली बैठकों में मिशन-2022 के लिए पार्टी की रणनीति तय करने के साथ ही सियासी मंत्र भी देंगे। शाह सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के अलावा पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठकें…
‹ First
<
445
446
447
448
449
>
Last ›
Total News of national
( 9364 )
Advt.