कृषि

एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 6055 क्लासिक ‘डार्क एडिशन’ और प्रोमैक्स 2.0 रेंज पेश की

फ़रीदाबाद : एग्री-मशीनरी और कॉन्स्ट्रक्शन उपकरण कंपनी, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के फार्मट्रैक ब्रांड को भारत में 3 दशक होने के उपलक्ष्य में कंपनी ने दो नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। इसका 6055 क्लासिक डार्क एडिशन फार्मट्रैक पोर्टफोलियो में पहला ऑल-ब्लैक ट्रैक्टर है। यह 55HP कैटेगरी का मॉडल टू-व्हील ड्राइव (2WD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD), दोनों विकल्पों में पेश किया गया है। इसके अलावा, प्रोमैक्स सीरीज का विस्तार ‘‘प्रोमैक्स 2.0’’ सीरीज में करते हुए दो नए मॉडल, 47 HT प्रोमैक्स (47HP) और 50 प्रोमैक्स (50HP कैटेगरी) पेश किए गए हैं। ये दोनों ट्रैक्टर 2WD और 4WD वैरिएंट्स में उपलब्ध हैं। कंपनी भारत में प्रीमियम, एंट्री-प्रीमियम और वैल्यू सेगमेंट को सेवाएं देने के लिए क्रमशः तीन ट्रैक्टर ब्रांड, कुबोटा, फार्मट्रैक और पॉवरट्रैक पेश करती है। एस्कॉर्ट्स ने फार्मट्रैक का लॉन्च 1995 में किया था। आज यह ब्रांड भारत में 26HP से लेकर 60HP तक के ट्रैक्टर पेश करता है।

फार्मट्रैक 6055 क्लासिक ‘डार्क एडिशन’ में एक मजबूत चार सिलेंडर, 3682 सीसी का इंजन लगा है, जो 247NM का अधिकतम टॉर्क उत्पन्न करता है, ताकि खेत की मुश्किल परिस्थितियों में भी लगातार परफॉर्मेंस मिल सके। यह 2,500 किलोग्राम हैवी-ड्यूटी हाइड्रोलिक लिफ्ट प्रदान करता है। इसमें एलईडी लाईटिंग के साथ एक हीट शील्ड भी दी गई है। यह उन किसानों के लिए बनाया गया है, जिनके पास बड़े खेत हैं और जो बहुत ज्यादा प्रोडक्टिविटी एवं ड्यूरेबिलिटी चाहते हैं। यह ट्रैक्टर अनेकों एडवांस्ड एप्लीकेशंस संभाल सकता है। यह सुपर सीडर, लेजर लेवलर, रिवर्सिबल मोल्ड बोर्ड (एमबी) प्लो, रोटावेटर और हैरो तथा भारी हॉलेज उपकरणों को चला सकता है।

प्रोमैक्स 2.0 रेंज में 47HT प्रोमैक्स और 50 प्रोमैक्स शामिल हैं। इसमें फार्मट्रैक का आधुनिक 3514 सीसी HT (हाई टॉर्क) इंजन लगा है, जो 230NM तक का टॉर्क उत्पन्न करता है। इन दोनों मॉडलों में 12 फॉरवर्ड और 3 रिवर्स गियर बॉक्स दिए गए हैं। इनमें एक क्रीपर स्पीड विकल्प और विशाल फ्लैट प्लेटफॉर्म है, ताकि ऑपरेटर आराम से इसे चला सके। यह आधुनिक खेती की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यह रेंज काफी अधिक टॉर्क के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और 4WD वैरिएंट पेश करती है, जो भारी काम करने में सक्षम है। इस बारे में निखिल नंदा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘6055 क्लासिक ‘डार्क एडिशन’ और प्रोमैक्स 2.0 रेंज का लॉन्च हमने केंद्रित, एप्लीकेशन-आधारित प्रोडक्ट्स द्वारा अपने पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाने के अपने लक्ष्य के अंतर्गत किया है।फार्मट्रैक भारत में 3 दशकों से है। यह ब्रांड मुख्य हॉर्सपॉवर श्रेणियों में लगातार हमारी स्थिति को मजबूत बना रहा है। हमारे द्वारा किया गया हर लॉन्च भारत में अपनी स्थिति को मजबूत करने के हमारे लक्ष्य की ओर एक कदम है।’’ अकीरा काटो, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा, ‘‘डोमेस्टिक बाजार में लगातार 41 से 50 HP श्रेणी का दबदबा है, जो सबसे बड़ा सेगमेंट है। हालांकि इस स्पेस में ग्राहकों की मांग तेजी से फोर-व्हील ड्राइव और उच्च टॉर्क की ओर बदल रही है क्योंकि किसान और ज्यादा मुश्किल एप्लीकेशंस के लिए इनका उपयोग कर रहे हैं। 47HT प्रोमैक्स और 50 प्रोमैक्स इस सीरीज का स्वाभाविक विस्तार प्रदर्शित करते हैं, जिसने बाजार में अपनी एक मजबूत स्थिति बना ली है। डार्क एडिशन प्रीमियम 55HP श्रेणी में वही ड्राइव और स्टाइलिंग पेश कर रहा है।’’ नीरज मेहरा, चीफ ऑफिसर, ट्रैक्टर बिजनेस डिवीजन ने कहा, ‘‘पिछले पाँच से आठ सालों में हैवी-ड्यूटी मैकेनाईजेशन के बढ़ते उपयोग और कृषि में युवाओं की नई पीढ़ी के प्रवेश के साथ ग्राहकों की अपेक्षाओं में काफी परिवर्तन आया है। आज किसान बेसिक ट्रैक्टर की बजाय मल्टी-यूटिलिटी मशीनें चाहते हैं, जो बेहतर कम्फर्ट और आधुनिक स्टाइलिंग प्रदान कर सकें। प्रोमैक्स 2.0 अपने HT इंजन के साथ इन जरूरतों को पूरा करता है। यह क्रीपर स्पीड विकल्प और विशाल फ्लैट प्लेटफॉर्म के साथ आता है। वहीं, 6055 क्लासिक ‘डार्क एडिशन’ फार्मट्रैक का पहला ब्लैक ट्रैक्टर है। यह बोल्ड एस्थेटिक के साथ दमदार परफॉर्मेंस भी देता है। हमें विश्वास है कि इन दोनों के लॉन्च से फार्मट्रैक ब्रांड और ज्यादा मजबूत होगा और प्रगतिशील एवं आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले किसानों के समुदाय में हमारे कदमों का विस्तार होगा।’’ये दोनों नए ट्रैक्टर फार्मट्रैक के अधिकृत डीलर नेटवर्क पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button