बिज़नेस

सैमसंग की फोल्डेबल टेक्नोलॉजी ने बदली स्मार्टफोन की दुनिया

भोपाल : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने 2019 में फोल्डेबल फोन कैटेगरी की शुरुआत की थी। इसके बाद यह मार्केट तेजी से बढ़ा है और आज दुनिया की कई मोबाइल कंपनियां इसमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस सफर का जश्न मनाते हुए सैमसंग ने एक ग्लोबल डिजिटल आउट-ऑफ-होम (ओओएच) कैंपेन, ‘वेलकम टू फोल्डेबल्स’ शुरू किया है। इस कैंपेन में दुनिया के प्रमुख शहरों में गैलेक्सी Z8 सीरीज को प्रदर्शित किया जा रहा है। यह कैंपेन तेजी से फैलते इस बाजार का खुले दिल से स्वागत करता है, और साथ ही इस कैटेगरी में सैमसंग की पुरानी बादशाहत को भी दोहराता है। फोल्डेबल फोन अब लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोन के पतलेपन, ड्यूरेबिलिटी, मल्टीटास्किंग, कैमरा परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन में एक के बाद एक सुधार हुए हैं। इससे दुनिया भर के कंज्यूमर्स का भरोसा फोल्डेबल डिवाइसेज पर बढ़ा है। आज लाखों यूजर्स गैलेक्सी फोल्डेबल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और नई गैलेक्सी Z8 सीरीज दुनिया के 106 बाजारों में उपलब्ध है। यह ग्लोबल कैंपेन दुनिया की छह मशहूर जगहों पर चलाया जा रहा है। इनमें न्यूयॉर्क का टाइम्स स्क्वायर, लंदन का पिकाडिली सर्कस और आउटरनेट, टोक्यो का शिबुया स्टेशन और सियोल के कोएक्स के-पॉप लाइव तथा केटी स्क्वायर शामिल हैं। कैंपेन के जरिए सैमसंग अपनी 8 जनरेशन की इंजीनियरिंग और लगातार किए गए सुधारों के साथ ‘फोल्ड’ नाम से बनाई गई अपनी मजबूत मार्केट लीडरशिप को दिखा रहा है। सैमसंग का ‘फोल्ड’ अब मोबाइल इनोवेशन का एक प्रमुख सिंबल और फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एक बेंचमार्क बन चुका है।

सैमसंग ने बारीक कारीगरी और यूजर फीडबैक, दोनों पर ध्यान देकर फोल्डेबल फोन का अनुभव लगातार निखारा है। गैलेक्सी Z8 सीरीज ने फोल्डेबल फोन को रोजमर्रा की जरूरी चीज बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इसमें एडवांस्ड हार्डवेयर इंजीनियरिंग के साथ सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन, गैलेक्सी एआई इंटीग्रेशन और पूरे गैलेक्सी इकोसिस्टम के साथ सीमलेस कनेक्टेड एक्सपीरियंस शामिल है। इस इनोवेशन जर्नी को कैंपेन के तीन प्रमुख थीम के जरिए सामने रखा गया है: ‘अल्ट्रा थिन’, ‘द वर्ल्ड्स लाइटेस्ट फोल्ड’ और ‘बिल्ट टू आउटलास्ट’। ये मैसेज फोल्डेबल फोन को और पतला तथा हल्का बनाने, और रोजमर्रा के स्मार्टफोन से जो मजबूती की उम्मीद की जाती है उसे बढ़ाने पर सैमसंग के लगातार फोकस को दिखाते हैं। जो सफर एक नए फॉर्म फैक्टर के रूप में शुरू हुआ था, वह अब ऐसी कैटेगरी बन चुका है जिसमें पूरी मोबाइल इंडस्ट्री से निवेश बढ़ रहा है। फोल्डेबल मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कंज्यूमर्स के पास बढ़ते विकल्प सैमसंग के लिए इस कैटेगरी की ग्रोथ का संकेत हैं, और फोल्डेबल इनोवेशन को आगे बढ़ाते रहने की नई वजह भी। ‘वेलकम टू फोल्डेबल्स’ कैंपेन जहां फोल्डेबल फोन के अगले चैप्टर का स्वागत करता है, वहीं उन 8 जनरेशन के अनुभव और इनोवेशन को भी सामने लाता है, जिसने इस कैटेगरी को आज के मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button