खबरेंबिज़नेस

पी एंड जी इंडिया ने पी एंड जी लूप, द क्रिएटर कलेक्टिव का अनावरण किया

भोपाल : पी एंड जी इंडिया ने पी एंड जी लूप – द क्रिएटर कलेक्टिव का अनावरण किया। इस पहल के तहत भारत में पहली बार अलग-अलग श्रेणी के सभी iconic ब्रांड्स को एक साझा मंच पर लाया गया है। मुंबई के डोम @ NSCI SVP में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में हज़ारों क्रिएटर्स और सांस्कृतिक हस्तियों के साथ P&G के वैश्विक और भारतीय नेतृत्वकर्ता, वैज्ञानिक, ब्रांड एंबेसडर और साझेदार भी शामिल हुए। इस विशेष अनुभव के जरिए प्रतिभागियों को कंपनी के उत्पादों के पीछे के विज्ञान, उपभोक्ताओं की जरूरतों की समझ और नवाचार को करीब से समझने का अवसर मिला। पी एंड जी में नवाचार की शुरुआत उपभोक्ताओं की गहरी समझ और उनकी बदलती जरूरतों को पहचानने से होती है। उपभोक्ता को प्राथमिकता देने (consumer-first) की सोच के साथ पी एंड जी लूप क्रिएटर्स को ऐसे नए अवसर प्रदान करता है, जिससे वे पी एंड जी के उत्पादों के पीछे के विज्ञान और सोच को करीब से जान सकें। इससे उत्पाद नवाचार और उसके  फायदों को उपभोक्ताओं तक पहुँचाना और अधिक प्रासंगिक व सहज रुप से समझाना आसान हो जाता है। इमर्सिव ब्रांड वर्ल्ड, विशेषज्ञों के साथ बातचीत, इंटरैक्टिव मास्टरक्लास और लाइव डेमोंस्ट्रेशन के ज़रिए, यह अनुभव रोज़मर्रा के उत्पादों के पीछे की कहानियों को जीवंत कर देता है। यह कार्यक्रम पी एंड जी के ICONIC ब्रांडों और उनके नवीनतम उत्पादों को भी सामने लाता है। यह दर्शाता है कि कैसे उपभोक्ताओं की समझ, वैज्ञानिक विशेषज्ञता और निरंतर नवाचार मिलकर ऐसे उत्पाद तैयार करते हैं, जो वास्तविक जीवन की जरूरतों को पूरा करते हैं।

पारंपरिक उत्पाद प्रदर्शन से आगे बढ़कर, पी एंड जी लूप क्रिएटर्स को ब्रांड्स को तैयार करने के पीछे के अनुसंधान, फॉर्मूलेशन साइंस और उसमें बरती जाने वाली सावधानी को समझने का अवसर देता है। इसका प्रमुख उद्देश्य रोज़मर्रा के जीवन को बेहतर बनाना और उपभोक्ताओं की उन ज़रूरतों को पूरा करना है, जिनके लिए अभी पर्याप्त समाधान उपलब्ध नहीं हैं। पी एंड जी इंडिया के सीईओ कुमार वेंकटसुब्रमणियन ने कहा, “पी एंड जी  में, नवाचार की शुरुआत उपभोक्ताओं की गहरी समझ और उनकी बदलती जरूरतों को पूरा करने की प्रतिबद्धता से होती है। उपभोक्ता को प्राथमिकता देने की सोच के अनुरूप, हम विज्ञान, शोध और उपभोक्ताओं की समझ को एक साथ लाते हैं, ताकि ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकें जो लोगों के रोज़मर्रा के जीवन में सार्थक बदलाव लाएं। पी एंड जी Loop – द क्रिएटर कलेक्टिव के माध्यम से हम भारत में पहली बार अपने सभी ब्रांड्स को एक साथ ला रहे हैं। इससे क्रिएटर्स को हमारे उत्पादों के पीछे के विज्ञान और सोच को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। हमारा मानना है कि इस तरह के संवाद नए विचारों को प्रोत्साहित करेंगे, हमारे नवाचारों की बेहतर समझ विकसित करेंगे और हमारे ब्रांड्स के लाभों को उपभोक्ताओं के और करीब लाने में मदद करेंगे।”

इस अनुभव में पी एंड जी के वैश्विक और भारतीय कारोबारों के कई वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें पी एंड जी  Beauty के सीईओ फ्रेडी भरूचा, IMETA की अध्यक्ष ओया ओंगोर और पी एंड जी सिंगापुर इनोवेशन सेंटर में प्रिंसिपल साइंटिस्ट तथा डायरेक्टर ऑफ साइंटिफिक कम्युनिकेशंस, डेविड खू के साथ-साथ P&G इंडिया के नेतृत्वकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इनकी भागीदारी से उपभोक्ताओं की जरुरतों को समझने, वैज्ञानिक नवाचार को आगे बढ़ाने और रोज़मर्रा की ज़रूरतों को पूरा करने वाले उत्पादों को विकसित करने की सोच के बारे में अलग-अलग दृष्टिकोण सामने आते हैं। ब्रांड एंबेसडर रश्मिका मंदाना (व्हिस्पर) और प्राजक्ता कोली (वीनस) ने अपने-अपने ब्रांड की मूल भावना और उपभोक्ताओं से किए गए वादों को प्रभावी ढंग से जीवंत किया। उन्होंने उत्पादों के फायदों और ब्रांड के मूल्यों को सहज एवं प्रासंगिक उपभोक्ता संवाद के माध्यम से सामने रखा।

 नई पेशकशों की पहली झलक: उपभोक्ताओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित नवाचार, पी एंड जी लूप – द क्रिएटर कलेक्टिव में, पी एंड जी ने अपने ब्रांड पोर्टफोलियो के जरिए नए उत्पाद नवाचारों और अनुभवों को पेश किया। उपभोक्ताओं की जरूरतों की समझ और वैज्ञानिक विशेषज्ञता पर आधारित ये नवाचार रोज़मर्रा की विशिष्ट जरूरतों को पूरा करने और उपभोक्ताओं तक उत्पादों के वास्तविक फायदे पहुँचाने पर केंद्रित हैं। हेड एंड शोल्डर्स क्लिनिकल स्ट्रेंथ शैम्पू : जिद्दी डैंड्रफ की समस्या से निपटने के लिए तैयार इस शैम्पू  में 1% सेलेनियम सल्फाइड का इस्तेमाल किया गया है। यह स्कैल्प की नमी बनाए रखते हुए लगातार बने रहने वाले डैंड्रफ पर असर करता है। यह उपभोक्ताओं की विशिष्ट जरूरत को पूरा करने में फॉर्मूलेशन साइंस की भूमिका को दर्शाता है।ओल्ड स्पाइस डिओडोरेंट स्टिक – “स्प्रे उड़ेगा, स्टिक टिकेगा”:: इस बात को ध्यान में रखते हुए कि 50% पुरुषों को यह पसंद नहीं आता कि उनका डिओडोरेंट स्प्रे 1-2 घंटे में ही उड़ जाता है, ओल्ड स्पाइस ने पारंपरिक स्प्रे के एक लंबे समय तक चलने वाले विकल्प के रूप में अपनी डिओडोरेंट स्टिक पेश की है। इसे इस तरह से तैयार किया गया है कि पुरुष पूरे दिन तरोताज़ा महसूस करें। इसे ब्रांड के खास हास्यपूर्ण अंदाज और कैंपेन की टैगलाइन, “स्प्रे उड़ेगा, स्टिक टिकेगा” के ज़रिए प्रभावी ढंग से पेश किया गया है। विक्स वेपोस्टीम टैब्स: एक जाने-पहचाने वेलनेस रूटीन को सुविधाजनक रूप में पेश करते हुए, विक्स वेपोस्टीम टैब्स में नीलगिरी (यूकेलिप्टस), मेन्थॉल और कपूर का मिश्रण होता है। भाप लेने के लिए बनाए गए ये टैब्स वयस्कों को सर्दी-खांसी से जुड़ी जकड़न से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

व्हिस्पर – “बिंदास” और प्रोडक्ट इनोवेशन: इस सोच पर आधारित कि पीरियड्स कभी भी यह तय नहीं करने चाहिए कि कोई लड़की अपनी ज़िंदगी कैसे जिएगी, व्हिस्पर की “बिंदास” फिलॉसफी युवा महिलाओं की गहरी सोच को दर्शाती है , कि वे कौन हैं, किन चीज़ों में विश्वास रखती हैं और दुनिया को किस नज़रिए से देखती हैं। पी एंड जी लूप में लॉन्च किया गया यह कैंपेन महिलाओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए ‘व्हिस्पर’ (Whisper) की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके तहत Choice Ultra, Period Panty और BindazzZ Nights जैसे उत्पाद शामिल किए गए हैं, जो कंपनी के संचार और नवाचार में निरंतर सुधार को दर्शाते हैं। इस कैंपेन का मूल विचार बहुत सरल है- ‘व्हिस्पर’ को लड़कियों की दुनिया के अनुरूप होना चाहिए, न कि लड़कियों को इसके अनुरूप खुद को बदलना पड़े। इसका उद्देश्य महिलाओं को उनके पीरियड्स के दौरान भी, उन्हें अपनी पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप जीवन जीने में मदद करना है। एरियल पावर जेल – #फ्रीदलेमन: यह कैंपेन इस प्रचलित धारणा को चुनौती देता है कि जिद्दी दागों को हटाने के लिए नींबू जैसे घरेलू नुस्खों और बहुत ज्यादा रगड़ने की जरूरत होती है, एरियल का #FreeTheLemon कैंपेन दिखाता है कि कैसे इसका पावर जेल सिर्फ़ एक धुलाई में ही जिद्दी दागों को साफ़ करने के लिए बनाया गया है।

दाग-धब्बे हटाने के लिए उपभोक्ताओं द्वारा अब तक की जाने वाली अतिरिक्त मेहनत की धारणा को चुनौती देते हुए यह कैंपेन एरियल (Ariel) के उत्पाद की कार्यक्षमता को प्रभावी ढंग से सामने लाता है। यह दिखाता है कि किस तरह सही नवाचार रोज़मर्रा के कपड़े धोने के काम को आसान बना सकता है और उपभोक्ताओं को अनावश्यक मेहनत से छुटकारा दिला सकता है। पी एंड जी लूप – द क्रिएटर कलेक्टिव के ज़रिए, पी एंड जी इंडिया अपने ब्रांड्स के साथ गहरे जुड़ाव के लिए एक ऐसा मंच तैयार कर रहा है, जो विज्ञान, उपभोक्ताओं की समझ और रचनात्मकता को एक साथ ला सके। क्रिएटर्स के लिए अपने इनोवेशन इकोसिस्टम के दरवाज़े खोलकर, इस पहल का उद्देश्य लोगों द्वारा रोज़मर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाले उत्पादों और उन्हें बनाने के पीछे की सोच के बारे में ज़्यादा जानकारीपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button