पत्थलगांव सड़क दुर्घटना में घायल 04 मरीजों का रायगढ़ में इलाज जारी, स्थिति पहले से बेहतर

Updated on 17-10-2021 05:21 PM

रायपुर, जशपुर जिले के पत्थलगांव में सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के बेहतर उपचार के निर्देश मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दिए हैं। घायल 04 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफेर किया गया। जिसमें 03 मरीजों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है।

 उनकी स्थिति पहले से बेहतर है। एक मरीज के सिर में चोट आने पर उसका आपरेशन एक निजी अस्पताल में न्यूरोसर्जन द्वारा किया गया है तथा उसकी भी स्थिति पहले से बेहतर है। उसे उचित देख रेख के लिए आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

     पत्थलगांव, जशपुर से सड़क दुर्घटना में घायल 04 मरीजों को 15 अक्टूबर 2021 को रात को मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया था।यहाँ आपातकालीन चिकित्सा विभाग में भर्ती कर मरीजों का ईलाज किया जा रहा है। 04 मरीजो में से श्री साहनी राठिया को सिर में चोट पायी गई है तथा श्री करन सिंह को दाहिने पैर में चोट पाया गया है श्री राज कुमार को कंधे में चोट है।

 इन तीनो मरीज का संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा ईलाज किया जा रहा है तथा वर्तमान में इनकी स्थिति स्थिर है। चौथे मरीज श्री जनता राम के सिर में अंदरूनी चोट पाये जाने पर न्यूरो सर्जन के द्वारा उपचार के लिये हायर सेंटर रिफर किया गया। सुबह 04 बजे उन्हें आपरेशन के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका आपरेशन किया गया। मरीज की हालत पहले से बेहतर है। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
जशपुरनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में लोगों को अपना पक्का आशियाना मिल रहा है। जशपुर जिले…
 27 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा सारंगढ़ के सीपीएम कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर 'माय भारत' कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के छात्र छात्राओं की उपस्थिति में किया…
 27 July 2026
अम्बिकापुर। कृषि विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयास जिले के किसानों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से पर्यावरण…
 27 July 2026
सूरजपुर।  कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  विजेंद्र सिंह पाटले एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैंकरा के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सभाकक्ष…
 27 July 2026
सूरजपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु योजना नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के माध्यम…
 27 July 2026
बीजापुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रविवार को बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अंदरूनी क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत दरभा…
 27 July 2026
बीजापुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नैमेड़ में भूतपूर्व भारतीय नौसेना पेटी ऑफिसर  रणवीर सिंह भदौरिया के जन्मदिन के अवसर पर न्योता भोज, स्कूल कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह…
 27 July 2026
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मंडेम में नए मोबाइल नेटवर्क टॉवर का सफलतापूर्वक संचालन प्रारंभ हो गया है। लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे…
 27 July 2026
सुकमा। जिले के सुदूर अंचलों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोर्रा में एक बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्य चिकित्सा…
Advt.