एक मैग्नेटर स्टार से निकली 1 अरब सूर्य जितनी ऊर्जा

Updated on 07-01-2022 07:04 PM

वाशिंगटन  एक मैग्नेटर स्टार को एक सेकेंड के दसवें हिस्से से भी कम समय में एक अरब सूर्य जितनी ऊर्जा बाहर निकालते हुए देखा गया। वैज्ञानिक इस तारे को 'कॉस्मिक मॉन्स्टर' कह रहे हैं। यह स्टार स्क्ल्पटर गैलेक्सी में स्थित है जो हमारी धरती से 1.30 करोड़ प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है। यूनिवर्सिटी ऑफ वेलेंसिया के नेतृत्व में शोधकर्ताओं के अनुसार ऊर्जा विस्फोट के दौरान मैग्नेटर ने 100,000 सालों में सूर्य द्वारा पैदा की जाने वाली ऊर्जा के बराबर एनर्जी बाहर निकाली है।

अध्ययन के सह-लेखक प्रोफेसर विक्टर रेगलेरो ने कहा कि मैग्नेटार का विस्फोट, जो एक सेकेंड के लगभग दसवें हिस्से तक चला, 15 अप्रैल 2020 को दर्ज किया गया था। यह वास्तव में अंतरिक्ष का राक्षस है। मैग्नेटर न्यूट्रॉन सितारों की एक सबकैटेगरी है।  मैग्नेटर वे वस्तुएं होती हैं जो सिर्फ 12.4 मील के व्यास में पृथ्वी के द्रव्यमान का पांच लाख गुना द्रव्यमान अत्यधिक तीव्र चुंबकीय क्षेत्रों की साथ रख सकती हैं। मैग्नेटर में हिंसक विस्फोट होते हैं लेकिन ये सेकेंड से भी कम समय के होते हैं इसलिए इनका पता लगा पाना बेहद मुश्किल होता है।

नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने जीआरबी2001415 नामक एक इस तारे की ऊर्जा का अध्ययन करने के लिए अतंरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर लगे एआईएम उपकरण का इस्तेमाल किया। इस तकनीक की मदद से वैज्ञानिकों की टीम ने मैग्नेटर के विस्फोट की तीव्रता और अवधि को रेकॉर्ड किया। हालांकि अभी तक ऊर्जा के इस विस्फोट का कारण पता नहीं लग पाया है।

शोधकर्ताओं को संदेह है कि यह सितारों के मैग्नेटोस्फीयर में अस्थिरता के कारण हो सकता है या उनकी सतह में एक तरह के 'भूकंप' के कारण भी ऐसा विस्फोट देखने को मिल सकता है। इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले अल्बर्टो जे।कास्त्रो-तिराडो ने कहा कि निष्क्रिय अवस्था में भी मैग्नेटर हमारी हमारे सूर्य से एक लाख गुना अधिक चमकीला हो सकता है। लेकिन जीआरबी2001415 के जिस विस्फोट का हमने अध्ययन किया, वह सूर्य द्वारा एक लाख सालों में निकाली जाने वाली ऊर्जा के बराबर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.