टी20 विश्वकप के 10 बड़े कीर्तिमान जो इस बार हो सकते हैं ध्वस्त, रोहित-कोहली कर सकते हैं कमाल

Updated on 17-07-2022 09:14 PM

नई दिल्ली टी20 विश्वकप स्पर्धा इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे हैं। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें उतर रही हैं। मेजबान होने का नाते ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है और टीम डिफेंडिंग चैंपियन भी है। 2021 में यूएई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को मात दी थी। इस टी20 वर्ल्ड कप में 10 बड़े रिकॉर्ड टूट सकते हैं। पहला सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड है। अभी श्रीलंका के महेला जयवर्धने 1016 रन के साथ टॉप पर हैं। वे एक हजार रन तक पहुंचने वाली एकमात्र खिलाड़ी भी हैं। रोहित शर्मा (847) और विराट कोहली (845) इस बार जयवर्धने को पीछे छोड़ सकते हैं।


वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने सबसे अधिक 2 शतक लगाए हैं। इसके अलावा 7 बल्लेबाजों ने एक-एक शतक लगाया है। भारत के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना भी एक शतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर वर्ल्ड कप के एक शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में इस बार गेल का रिकॉर्ड उनके निशाने पर होगा। क्रिस गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 63 छक्के लगाए हैं। अन्य कोई बल्लेबाज 50 छक्के तक नहीं पहुंच सका है। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने 31 और ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी 31 छक्के लगा चुके हैं। ऐसे में दोंनों की नजर गेल के रिकॉर्ड पर होगी।


श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने सबसे अधिक 111 चौके लगाए हैं टी20 वर्ल्ड कप में। भारत के राेहित शर्मा 80, डेविड वॉर्नर 80 और पूर्व कप्तान विराट कोहली 78 चौके जड़ चुके हैं। ऐसे में इन सभी की नजर जयवर्धने पर होगी। टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है। वे 41 विकेट झटक चुके हैं। ऐसे में वे 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं। भारत की ओर से आर अश्विन ने सबसे अधिक 26 विकेट झटके हैं।


टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखें तो, 9 गेंदबाज एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट ले चुके हैं। हालांकि भारत का कोई गेंदबाज इसमें शामिल नहीं है। अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान और ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा अपने इस रिकॉर्ड में और इजाफा कर सकते हैं। एक ही गेंदबाज टी20 वर्ल्ड कप में 6 विकेट लेने का कारनामा कर सका है। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर अजंथा मेंडिस ने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। उन्होंने 8 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में इस रिकॉर्ड पर भी कई गेंदबाजों की नजर होगी।


टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उसने 27 मैच जीते हैं। पाकिस्तान ने 24 जबकि भारत को 23 मैच में जीत मिली है। ऐसे में ये टीमें श्रीलंका को पीछे छोड़ना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने भी 22-22 मुकाबले जीते हैं। वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है।

उसने 2007 में केन्या को 172 रन से हराया था। वहीं विकेट के लिहाज से 4 टीमें ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, ओमान और साउथ अफ्रीका ने 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। ये भी रिकॉर्ड टूट सकते हैं। वेस्टइंडीज ने सबसे अधिक 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को एक-एक बार जीत मिली है। ऐसे में ये टीमें विंडीज की बराबरी कर सकती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.