ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन के 100 दिन:पीछे हटने के लिए तैयार नहीं महिलाएं; 5 साल में तीसरी बार प्रदर्शन

Updated on 27-12-2022 06:04 PM

ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन 100 दिन बाद भी जारी हैं। सरकार प्रदर्शनकारियों का दमन कर रही है। दूसरी ओर, प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। रविवार को ईरान में कई जगह प्रदर्शन हुए। इसमें महिलाओं ने नारे लगाए- चाहे हमारी जान चली जाए, हम झुकेंगे नहीं। महिलाओं के हौसले के चलते उनके लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है।

हिजाब के विरोध में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के साथ वकील और सेलेब्रिटी तक उतर आए है। इस बीच, ईरान का घिनौना चेहरा भी उजागर हुआ है। 17 अक्टूबर को प्रदर्शनों में हिजाब उतारने वाली 25 वर्षीय युवती महसा पेयरावी को रिवॉल्युशनरी कोर्ट की 15वीं पीठ ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। उस पर वैश्वावृत्ति और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप है। पीठ के प्रमुख न्यायाधीश को अबोलकसेम सलावती को मानवाधिकार कार्यकर्ता ‘ईरान में फांसी का न्यायाधीश’ करार दे रहे हैं।

7 लोग गिरफ्तार, ईरान बोला- ब्रिटेन से चल रहीं तबाही की हरकतें
ईरान के रिवॉल्युशनरी गार्ड्स ने मॉरल पुलिसिंग का विरोध करने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ब्रिटेन और यूक्रेन की दोहरी नागरिकता लिए हुए हैं। ईरान सरकार ने कहा है कि यह लोग ईरान से भागने की फिराक में थे। विरोध-प्रदर्शनों को हवा देने का आरोप लगाते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि गिरफ्तारी से साबित होता है कि ब्रिटेन के तार यहां की विनाशकारी गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।

इससे पहले, सरकार की ओर से यह भी आरोप लगाया गया है कि विरोध-प्रदर्शन में दुश्मन देशों का षड्यंत्र है। इन प्रदर्शनकारियों को अमेरिका, इजरायल, सऊदी अरब जैसे दुश्मन देशों में सैन्य प्रशिक्षण मिला है। इसी कारण यह हिंसा के साथ ही सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ भी कर रहे हैं। उधर, ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान से गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

5 साल में तीसरी बार प्रदर्शन, ये सबसे लंबा
यह देश में 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद सबसे लंबे समय तक चलने वाला प्रदर्शन हो गया है। इससे पहले बीते 5 साल में दो बार और प्रदर्शन हो चुका है, लेकिन उसे दबा दिया गया था। 2017 के आखिर में शुरू हुआ प्रदर्शन 2018 की शुरुआत तक चला था। जबकि नवंबर 2019 में महिलाओं ने आजादी, जिंदगी अपनी मर्जी से जीने की मांग को लेकर देशभर में प्रदर्शन किए थे। प्रदर्शनों को कुछ सेलिब्रिटीज ने समर्थन दिया। इस कारण या तो उन्हें देश से निकाल दिया गया या गिरफ्तार कर लिया गया।

जर्मनी ने ईरान से कारोबारी योजनाएं टालीं
जर्मनी ने विरोध-प्रदर्शनों के दमन के चलते ईरान के साथ कारोबारी योजनाओं को टाल दिया है। साथ ही अब वह मौजूदा योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी नहीं करेगा। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। इससे पहले यूरोपीय यूनियन के शीर्ष राजनयिक ने कहा कि ईरान के साथ संबंध बिगड़ रहे हैं। यह 2016 में ईरान से परमाणु समझौते के बाद शुरू हुए कर्ज और निवेश गारंटी को प्रभावित करता है। इसी वजह से उसकी आगामी जनवरी से निवेश गारंटी बंद कर दी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.