अर्जेंटीना में डायनासोर के कब्रिस्तान से मिले 100 अंडे

Updated on 30-10-2021 08:16 PM

ब्यूनस आयर्स लैटिन अमेरिकी देश अर्जेंटीना में डायनासोर के 100 से ज्यादा अंडे मिले हैं। इन अंडों से अब दुनिया में पहली बार डायनासोर के झुंड में रहने के व्यवहार के बारे में पता चलता है। इन अंडों में अभी भ्रूण बने हुए हैं। ये प्राचीन अंडे अर्जेंटीना में डायनासोर के एक कब्रिस्तान से मिले हैं। इन अंडों के स्कैन से पता चला है कि ये सभी डायनासोर की एक ही प्रजाति से ताल्लुक रखते थे।

इस प्रजाति का नाम मुसौरस पाटागोनीकस था। ये लंबी गर्दन वाले डायनासोर शाकाहारी होते थे। बताया जा रहा है कि यह डायनासोर का घोसला 19 करोड़ 30 लाख साल पुराना है और इसमें अभी 100 से ज्यादा अंडे मौजूद हैं। इन अंडों की मदद से अब जीवाश्मविज्ञानी शुरुआती डायनासोर की प्रजातियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।चिकन के आकार के ये अंडे 8 से 30 के समूह में मिले हैं जिससे पता चलता है कि ये घोसलों में रहते थे और यह उनके बच्चे पैदा करने का साझा स्थल था। वैज्ञानिकों को डायनासोर के कंकाल भी मिले हैं। इन सभी सबूतों से पता चलता है कि डायनासोर झुंड में रहते थे। शोधकर्ता डिआगो पोल ने कहा, 'मैं इस स्थल पर एक सुंदर से डायनासोर के कंकाल के लिए गया था। हमें वहां पर 80 कंकाल और 100 से ज्यादा अंडे मिले हैं। इन अंडों में से कुछ के अंदर अभी भ्रूण बंद है। इससे पहले वैज्ञानिक यह मानते थे कि डायनासोर ने झुंड में रहना काफी बाद में जूरासिक काल में शुरू किया लेकिन अब इस अभूतपूर्व साक्ष् से यह स्पष् हो गया है कि वे पहले भी झुंड में रहते थे।

अभी तक डायनासोर के करीब 15 करोड़ साल पहले तक झुंड में रहने का साक्ष् मिला था। अब यह काल 19 करोड़ पहले चला गया है। यह ताजा खोज डायनासोर के झुंड में रहने का सबसे शुरुआती सबूत है। आर्जेंटीना में सबसे पहले वर्ष 1970 के दशक में डायनासोर के कंकाल मिले थे। बताया जाता हैकि धरती पर आज से करोड़ों साल पहले विशालकाय डायनासोर राज करते थे लेकिन एक ऐस्टरॉइड की टक्कर के बाद ये जीव खत् हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.