अस्पताल और कॉलेज के लिए 1041 पद स्वीकृत, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

Updated on 20-09-2021 06:52 PM

दुर्ग,  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में चन्दूलाल चन्द्राकर मेमोरियल अस्पताल एवं  मेडिकल कॉलेज संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा  चन्दूलाल चन्द्राकर अस्पताल एवं कॉलेज के अधिग्रहण के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक में श्री सिंहदेव अस्पताल एवं कॉलेज की वर्तमान व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली और संचालन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत 150 स्टूडेन्ट की निरंतरता एवं सभी संचालित विषयों में पीजी कोर्स शुरू करने के लिए अनुमति लेने की प्रकिया शुरू करने पर सहमति प्रदान की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं शासन की अन्य मेडिकल कॉलेजों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंहदेव ने अस्पताल और कॉलेज के अधोसंरचना विकास एवं निर्माण संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने प्रारंभिक तौर से आवश्यकता के अनुरूप साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य, चिकित्सा उपकरणों को दूरस्त करने सहित अस्पताल में चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

 बैठक में अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में चिकित्सों, शिक्षकों सहित अन्य स्टॉफ की भर्ती के संबंध मे चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन द्वारा अस्पताल एवं कॉलेज के लिए क्रमशः 616 और 425 पदों इस तरह कुल 1041 पदों में भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी गई है। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि बजट व्यवस्था के हिसाब से नियमित नियुक्ति होने तक अति आवश्यक सेवाओं के लिए अस्थाई व्यवस्था कर ली जाए, ताकि अस्पताल और कॉलेज संचालन की दिशा में व्यवधान हो। अस्पताल में ओपीडी सेवा प्रारंभ करने के संबंध में भी चर्चा की गई। मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा सरकार का काम लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करना है, ओपीडी सेवा शुरू होने के बाद अन्य शासकीय अस्पतालों के प्रावधानों के अनुरूप निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाए।

बैठक दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे, संचालक चिकित्सा शिक्षा डॉ. विष्णु दत्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर, ओएसडी मेडिकल कॉलेज सुश्री नूपुर राशि पन्ना, अधिष्ठाता डॉ. पी.के. पात्रा और अधीक्षक डॉ. निर्मल वर्मा उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.