11 लाख लोग और सिर्फ एक सड़क... कैसे नॉर्थ गाजा से निकल रहे लोग यूएन ने दी चेतावनी

Updated on 14-10-2023 03:09 PM
तेलअवीव: इजरायल ने उत्तरी गाज़ा से 11 लाख लोगों को निकलने का आदेश दिया है। अंदेशा है कि इजरायल जमीनी हमले तेज कर सकता है। हालांकि, इजरायल की सेना ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। संयुक्‍त राष्‍ट्र का अनुमान है कि लाखों की तादाद में लोग उत्‍तरी गाजा से निकलकर जा रहे हैं। इससे पहले के निकलने के आदेश के बाद 4 फलस्‍तीनी पहले ही निकल चुके हैं। वहीं हमास ने लोगों से अपील की है कि वे उत्‍तरी गाजा को छोड़कर नहीं जाएं। इसके बाद भी लोग सुरक्षित स्‍थानों की ओर जा रहे हैं। शरणार्थियों के इस महासंकट पर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटरेस ने कहा है कि यह बहुत खतरनाक और कुछ मामलों में असंभव है। आइए जानते हैं उस एरिया के बारे में, जहां से लोगों को निकल जाने का इजरायल ने आदेश दिया है-
गाज़ा पट्टी क्या है?
गाज़ा पट्टी करीब 365 वर्ग किलोमीटर का एक छोटा-सा क्षेत्र है। इसके एक ओर भूमध्य सागर है। तीन ओर से इसकी सीमाएं इस्राइल और मिस्र से लगी हुई हैं। इसकी उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी सीमा की तरफ इस्राइली क्षेत्र है। दक्षिण-पश्चिम में गाज़ा पट्टी की सीमा मिस्र से लगती है। गाज़ा पट्टी के पश्चिम में भूमध्य सागर है। यह दो फलस्तीनी क्षेत्रों में से एक है। गाजा पट्टी के अलावा वेस्ट बैंक दूसरा फलस्तीनी क्षेत्र है। इस्राइल और हमास के बीच संघर्ष का सेंटर गाज़ा पट्टी ही रहा है। हमास ने 2007 में गाज़ा पर कब्जा किया था।

कितना बड़ा है उत्तरी गाज़ा का एरिया?
गाज़ा पट्टी का वह क्षेत्र, जिसे इस्राइल ने 24 घंटे के भीतर खाली करने का आदेश दिया है वह पूरे गाज़ा एक तिहाई हिस्सा है। इस ऑर्डर में पूरा गाज़ा शहर और दो प्रमुख रिफ्यूजी कैंप- जबल्या और बीच कैंप शामिल हैं। इसमें बीट हनौन और बीट लाहिया शहर भी शामिल हैं। कुल मिलाकर यह गाज़ा पट्टी के सबसे घनी आबादी वाले हिस्सों में से एक है।

कितने लोग वहां रहते हैं?
प्रभावित क्षेत्र में कम-से-कम 11 लाख लोग रहते हैं। गाज़ा शहर की आबादी लगभग 600000 है। बीच कैंप लगभग 90000 लोगों का घर है और गाज़ा पट्टी के सबसे बड़े कैंप जबल्या में 116000 लोग रहते हैं। इस एरिया में कम-से-कम छह अस्पताल हैं। साथ ही लगभग दो दर्जन प्राइमरी केयर क्लिनिक भी हैं।

निकलने का क्या है रास्ता?
उत्तर-दक्षिण में केवल एक ही मेन सड़क है, जिससे होकर सभी निकल रहे हैं। लोगों का बड़ी तादाद में एकसाथ निकलना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। ईंधन की आपूर्ति बहुत कम है, गाज़ा शहर और दूसरी जगहों पर सड़कें पहले से ही मलबे से भरी हुई हैं। अब तक कोई संकेत नहीं है कि इस्राइली हवाई हमले बंद हो गए हैं, जिससे लोगों के निकलने की शुरुआत हो सके।

अल्टीमेटम के बाद लोग बचने के लिए किधर जा रहे?
इस्राइली सेना के अल्टीमेटम के बाद लोगों ने अपना घर छोड़ना शुरू कर दिया है। वे कार, ट्रक और पैदल गाज़ा पट्टी के दक्षिणी हिस्से की ओर जा रहे हैं। एक विडियो में लोग को कई कारों की छतों पर कपड़े और गद्दे बांधे हुए घरों को खाली करते हुए दिख रहे हैं, जहां वे वर्षों से रहते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.