पाकिस्‍तान में 110 साल के शख्‍स ने किया चौथी बार निकाह, परिवार में 84 सदस्‍य, लोगों ने उड़ाया मजाक

Updated on 21-08-2023 12:34 PM
पेशावर: पाकिस्‍तान के खैबर पख्‍तून्‍ख्‍वां प्रांत में एक बार फिर एक शादी सुर्खियों में आ गई है। आप भी जब इस शादी के बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। यहां पर एक 110 साल के बुजुर्ग के निकाहनामा पढ़ा गया है। इस शख्‍स का नाम अब्‍दुल हन्‍नान स्‍वाति है और इन्‍होंने 55 साल की महिला से चौथा निकाह किया है। जब आप इनके परिवार के बारे में जानेंगे तो चौंक जाएंगे। यह शख्‍स 84 सदस्‍यों वाले एक भरे पूरे परिवार से आते हैं। इससे पहले इसी प्रांत की एक और शादी खबरों में रही थी। उस व्‍यक्ति ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए दूसरी शादी की थी।

बड़े बेटे की उम्र 70 साल
अब्दुल हन्‍नान के परिवार में 84 सदस्य हैं। उनके 12 बच्चे हैं जिसमें से छह बेटे और छह बेटिया हैं जबकि कई भतीजे और भतीजियां हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा 70 साल का है। अब्‍दुल हन्‍नान ने खैबर प्रांत के मनसेहरा जिले की एक मस्जिद में 5000 रुपए हक मेहर के साथ शादी की। शादी समारोह में उनके परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। इसी जिले में कुछ दिनों पहले 95 साल के शख्‍स ने उस समय दूसरी शादी की जब वह अपनी पहली पत्‍नी की मौत के बाद अकेलेपन से जूझ रहे थे।
सोशल मीडिया पर हन्‍नान की शादी को लेकर लोगों ने कई तरह से प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने जहां इस शादी का समर्थन कर रहा है तो कुछ रुढ़‍िवादी लोग उनकी शादी का मजाक उड़ा रहे हैं। एक वीडियो आया है जिसमें 110 साल के हन्‍नानअपनी पत्‍नी को गुलाब से सजा कंगन पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

पिछले दिनों भी हुई ऐसी शादी

मनसेहरा के ही रहने वाले मोहम्‍मद जकारिया ने पिछले दिनों दूसरी शादी की थी। हन्‍नान की तरह ही उनके निकाह पर भी उनका पूरा परिवार और करीबी मौजूद थे। लोगों ने उन्‍हें दोबारा शादी करने पर बधाईयां भी दी। उनकी पहली पत्नी का 2011 में निधन हो गया। जकारिया के 12 बच्चे (सात बेटे और पांच बेटियां) और कई भतीजे और भतीजियां हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.