कोरोना केस बढ़ने के बाद विभिन्न देशों में रद्द की गईं 11,500 उड़ानें

Updated on 28-12-2021 08:27 PM

न्यूयॉर्क कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का कहर दिखना शुरू हो गया है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कोरोना के मामलों में तेजी आई है। सरकारें कड़े प्रतिबंध लागू करने के लिए विवश हो गई हैं। यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के कई राज्यों में कोरोना के मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद कई उड़ानों को रद्द किया गया है। ये उड़ानें ऐसे समय रद्द हुई हैं, जब क्रिसमस के मौके पर दुनियाभर के सैलानी ट्रैवल पर निकलते हैं। उड़ानें रद्द होने से मुसाफिर निराश हैं।

मौजूदा समय यात्रा के लिहाज से साल का सबसे व्यस्त समय है। शुक्रवार से करीब 11,500 उड़ानों को रद्द किया गया है जबकि हजारों उड़ानों में विलंब हुआ है। कई एयरलाइन कंपनियों का कहना है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामलों में तेजी के चलते स्टाफ की कमी हो गई है। 

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक, इसका असर दुनियाभर में पड़ा है.

सोमवार को करीब तीन हजार उड़ानों को रद्द किया है, जबकि मंगलवार को 1100 और फ्लाइटों को रद्द किया गया है. लोगों के जल्द काम पर लौटने और व्यापक पैमाने पर श्रमबल की कमी की आशंका को कम करते हुए यूएस सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सोमवार को लक्षणविहीन कोरोना मामलों के लिए आइसोलेशन अवधि को 10 से घटाकर 5 दिन कर दिया है। अमेरिका में कोरोना के मामले जनवरी में रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंचने की ओर बढ़ रहे हैं। टीका नहीं लेने वालों की अच्छी खासी आबादी और तुरंत तथा आसान टेस्टिंग की कमी इस आशंका और बढ़ा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.