12 छक्के और सिर्फ 4 चौके सबसे अनफिट क्रिकेटर ने CPL में मचाया कोहराम, पनाह मांगते दिखे गेंदबाज

Updated on 04-09-2023 02:19 PM
ब्रिजटाउन (बारबाडोस): वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल (Rahkeem Cornwall) को दुनिया का सबसे अनफिट क्रिकेटर माना जाता है। 143 किलो के कॉर्नवाल टेस्ट मैच खेलने वाले सबसे ज्यादा वजन वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें फील्डिंग करने में काफी परेशानी भी होती है। इसी वजह से कॉर्नवाल को काफी ट्रोल किया जाता है। सोशल मीडिया पर उनका काफी मजाक बनता है। लेकिन कैरेबियन प्रीमियर लीग में कॉर्नवाल ने बल्ले से सभी का मुंह बंद कर दिया है।


कॉर्नवाल का तूफानी शतक

बारबाडोस रॉयल्स के लिए कैरिबियन प्रीमियर लीग के 18वें मैच में सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ रहकीम कॉर्नवाल ने तूफानी शतक ठोक दिया। शतक बनाने के बाद उन्होंने बैट ड्रॉप करके इसका जश्न मनाया। सलामी बल्लेबाज करने उतरे 30 साल के इस खिलाड़ी ने 45 गेंदों पर अपना पहला टी20 शतक पूरा किया। यह सीपीएल इतिहास की तीसरी सबसे तेज सेंचुरी है। वह 48 गेंद पर 102 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।


110 मीटर लंबा छक्का मारा

अपनी शतकीय पारी के दौरान रहकीम कॉर्नवाल ने सीपीएल 2023 का सबसे लंबा छक्का भी मारा। उन्होंने 5वें ओवर में ओशैन थॉमस के खिलाफ 110 मीटर लंबा छक्का मारा। यह छक्का स्टेडियम की छत पर गिरने के बाद बाहर चला गया। 9वें ओवर में 111 मीटर लंबा छक्का मारकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और सिर्फ चार चौके मारे। यानी 102 रनों में उन्होंने बाउंड्री से ही 88 रन ठोक दिए।


221 रनों का टारगेट हुआ चेज

सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 220 रन बनाए। शेरफैन रदरफोर्ड ने सिर्फ 27 गेंद पर 65 रन ठोक दिए। विल स्मिथ ने 63 और आंद्रे फ्लेचर ने 56 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में रहकीम कॉर्नवाल ने 27 रन देकर 2 विकेट। बारबाडोस ने 11 गेंद रहते मैच को अपने नाम कर लिया। कॉर्नवाल के अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 26 गेंद पर 49 रनों की नाबाद पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.