अमेरिका के एक घर में शव को घेरे बैठे मिले 124 सांप

Updated on 22-01-2022 07:52 PM

वॉशिंगटन। अमेरिका के राज्य मैरीलैंड के एक घर में एक व्यक्ति का शव मिला। घर के अंदर शव को कम से कम 124 सांपों ने घेर रखा था। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना मैरीलैंड के चार्ल्स काउंटी में हुई। पुलिस के मुताबिक आदमी ने अपने घर में पिंजरों में सैंकड़ों सांपों को कैद रखा था, जिसमें से कुछ बेहद जहरीले थे।

मृतक के पड़ोसियों में से एक ने उसे एक दिन तक नहीं देखा जिसके बाद वह चेक करने के लिए उसके घर गया। पड़ोसी ने बताया कि जब किसी ने दरवाजे पर खटखटाने का जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से अंदर झांका। उसने देखा कि 49 वर्षीय शख्स जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने मदद के लिए 911 पर फोन किया। आपात सेवाओं ने वहां पहुंचकर उस व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया।

  पुलिस ने कहा कि मौत का कारण अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं। रिपोर्ट के अनुसार घर के अंदर, रैक पर रखे टैंकों में विभिन्न किस्मों के 100 से अधिक जहरीले और बिना जहर वाले सांप पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मृत व्यक्ति ने अपने घर में अजगर, रैटलस्नेक, कोबरा और ब्लैक मांबा सहित विभिन्न प्रकार के सांपों को रखा था।

 पुलिस ने कहा कि पशु नियंत्रण अधिकारी सांपों की जांच कर रहे हैं। काउंटी के मुख्य पशु नियंत्रण अधिकारी ने पुलिस को बताया कि उन्होंने '30 से अधिक साल के अपने अनुभव में इस तरह की कोई घटना कभी नहीं देखी।' पुलिस ने कहा कि चार्ल्स काउंटी एनिमल कंट्रोल उत्तरी कैरोलिना और वर्जीनिया के सांप विशेषज्ञों की मदद से सांपों के रेस्क्यु का प्रयास कर रहा है। मैरीलैंड के कानून के मुताबिक कोई भी व्यक्ति सांप को पालतू जानवर के तौर पर अपने घर में नहीं रख सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.