13 चौके और चार छक्के, दिनेश कार्तिक ने बैंड ही बजा दी, गेंदबाजों की शामत आई

Updated on 02-12-2023 02:32 PM
मुंबई: टीम इंडिया से बाहर चल रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने जबरदस्त बल्लेबाजी का परिचय देते हुए विजय हजारे ट्रॉफी नेशनल वनडे टूर्नामेंट के ग्रुप ई मैच में 82 गेंद में 93 रन की जबरदस्त पारी खेली। दरअसल, पंजाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.2 ओवर में 251 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए तमिलनाडु की पारी 35वें ओवर में 175 रन पर ही सिमट गई, जिसमें अकेले 93 रन अनुभवी डीके ने बनाए। पंजाब के लिए तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल (50 रन पर पांच विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की। तमिलनाडु को 76 रन से हराने में मनदीप सिंह (68) और प्रभसिमरन सिंह (58) के अर्धशतक भी काम आए।

ग्रुप ए मैच में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने विपरीत परिणामों के साथ क्रमशः सौराष्ट्र और मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। पुजारा की 114 गेंद में नाबाद 55 रन की पारी के बावजूद सौराष्ट्र की टीम 144 रन पर आउट हो गई। पुजारा ने लिस्ट ए करियर का 35वां अर्धशतक जड़ा। मुंबई के कप्तान रहाणे बल्ले से सिर्फ 12 रन का योगदान दे सके, लेकिन उनकी टीम ने 34.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की।

रहाणे और पुजारा दोनों दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए गुरुवार को घोषित भारत की टेस्ट टीम में जगह पाने में असफल रहे थे। मुंबई की जीत में शार्दुल ठाकुर के हरफनमौला खेल ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने आठ ओवर में 37 रन देकर दो विकेट चटकाने के अलावा बल्ले से भी 44 गेंद में नाबाद 39 रन का योगदान दिया।

मुंबई की टीम 76 रन पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में थी, लेकिन शारदुल ने विकेटकीपर बल्लेबाज प्रसाद पवार (63 गेंद में नाबाद 43 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 74 रनों की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत ए टीम में जगह पाने वाले देवदत्त पडिक्कल की शतकीय पारी से कर्नाटक ने अहमदाबाद में ग्रुप सी के मैच में चंडीगढ़ को 22 रन से हराया।

पडिक्कल की 103 गेंद में 114 और निकिन जोशी की 114 गेंद में 96 रन की पारी से कर्नाटक ने छह विकेट पर 299 रन बनाये। कप्तान मनीष पांडे ने भी 48 गेंद में 53 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम अर्सलान खान (103 गेंद में 102 रन) और अंकित कौशिक (51) की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद सात विकेट पर 277 रन ही बना सकी।

ग्रुप सी के मैच में हरियाणा ने दिल्ली को 53 रन से हराया। राहुल तेवतिया (नाबाद 99) और एसपी कुमार (नाबाद 55) के बीच छठे विकेट के लिए 128 रन की अटूट साझेदारी से छह विकेट पर 293 रन बनाने के बाद दिल्ली को 49.1 ओवर में 240 रन पर आउट कर दिया। दिल्ली के लिए हिम्मत सिंह ने 80 और जोंटी सिद्धू ने 55 रन का योगदान दिया। वेंकटेश अय्यर (नाबाद 71), रजत पाटीदार (77) और यश दुबे (72) की उम्दा पारियों से मध्यप्रदेश ने ग्रुप ई मैच में बड़ौदा को चार विकेट से हराया। बड़ौदा ने नौ विकेट पर 263 रन बनाए। मध्यप्रदेश ने सात गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.