इंडोनेशिया में ज्वालामुखी सक्रिय होने से 13 लोगों की मौत, दर्जनों लोग घायल

Updated on 05-12-2021 09:42 PM
जर्काता । इंडोनेशिया के सबसे घनी आबादी वाले द्वीप जावा में शनिवार को सबसे ऊंचा ज्वालामुखी सक्रिय होने से 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। इस दौरान आसमान में राख का गुबार छा गया। ज्वालामुखी से निकलने वाली गैस और लावा से आसपास रहने वाले लोगों में दहशत पैदा हो गई। 

इसमें कम से कम एक ग्रामीण की झुलसने से मौत हो गई और 41 अन्य झुलसे व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पूर्वी जावा प्रांत के लुमाजांग जिले में स्थित माउंट सेमेरु के अचानक फूटने से इसके ढलानों के आसपास के कई गांवों में इससे निकलने वाली राख भर गई। भूगर्भीय सर्वेक्षण केंद्र के प्रमुख एको बुडी लेलोनो ने कहा कि कई दिनों तक गरज चमक के साथ बारिश होने से 3,676 मीटर (12,060 फुट) सेमेरु के ऊपर के लावा गुंबद को क्षति हुई और यह अंत में ढह गया। 

उन्होंने कहा इसी के चलते ज्वालामुखी फूटा। उन्होंने कहा कि ज्वालामुखी से निकलने वाली गैस और लावा का प्रवाह शनिवार को 800 मीटर दूर स्थित नदी तक गया। एजेंसी ने कहा कि लोगों को ज्वालामुखी से 5 किलोमीटर दूर रहने की सलाह दी गई है। लुमाजांग जिला प्रमुख थोरिकुल हक ने बताया राख के घने गुब्बार से कई गांवों में अंधेरा छा गया है। 
उन्होंने कहा कई सौ लोगों को अस्थाई आश्रयस्थलों या अन्य सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है।

 उन्होंने कहा अंधेरे के चलते लोगों को निकालने में बाधा उत्पन्न हुई। हक ने कहा कि ज्वालामुखी के फटने के साथ गरज चमक के साथ बारिश हुई। इससे बहने वाले लावा और सुलगता मलबे से लुमाजांग और पड़ोंसी जिले मलांग को जोड़ने वाले मुख्य पुल के साथ ही एक छोटा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। उप जिला प्रमुख इंदाह मसदर ने कहा कि एक व्यक्ति की झुलसने से मौत हो गई जबकि 41 अन्य झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.