13 सदस्यीय भारतीय टीम सर्बिया रवाना

Updated on 21-10-2021 08:52 PM

सर्बिया के बेलग्रेड में 24 अक्टूबर को होने वाली विश्व पुरुष मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम रवाना हो गई। चैंपियनशिप में पहली बार 10 की बजाय 13 भारतवर्ग में मुक्केबाज हिस्सा लेंगे। 13 सदस्यीय टीम में 10 मुक्केबाज हरियाणा के हैं।

 पंजाब, उत्तर प्रदेश और असम से 1-1 मुक्केबाज दल में शामिल हैं। भारतीय दल का प्रशिक्षण शिविर पटियाला में चल रहा था। नई दिल्ली एयरपोर्ट से टीम ने सर्बिया के लिए उड़ान भरी। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (AIBA) ने घोषणा की है कि विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक दस्ताने अब लाल और नीले रंग की जगह सफेद रंग के होंगे।

ओलंपिक में भाग लेने वाले मुक्केबाज दल में नहीं
टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाज इस चैंपियनशिप में नहीं जा रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में पुरुष मुक्केबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ओलिंपिक के बाद सर्बिया में विश्व चैंपियनशिप हो रही है। भारतीय मुक्केबाज चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर ओलिंपिक की कमी को पूरा करने का प्रयास करेंगे। टोक्यो में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल, विकास कृष्णन, मनीष कौशिक, आशीष डोगरा सतीश कुमार चैंपियनशिप में नहीं खेल रहे हैं। इन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी हिस्सा नहीं लिया था।

ये है भारतीय मुक्केबाज टीम

48 किग्रा - गोविंद साहनी यूपी

51 किग्रा - दीपक भोरिया हिसार (हरियाणा)

54 किग्रा - आकाश राजपूत भिवानी (हरियाणा)

57 किग्रा - रोहित मोर सोनीपत (हरियाणा)

60 किग्रा - वरिंद्र सिंह पंजाब

63.5 किग्रा - शिवा थापा असम

67 किग्रा - आकाश सांगवान करनाल (हरियाणा)

71 किग्रा - निशांत देव करनाल (हरियाणा)

75 किग्रा - सुमित कुंडू जींद (हरियाणा)

80 किग्रा - सचिन दहिया सोनीपत (हरियाणा)

86 किग्रा - लक्ष्य चाहर चरखी दादरी (हरियाणा)

92 किग्रा - संजीत सिंगरोह रोहतक (हरियाणा)

92 प्लस - नरेंद्र बेरवाल हिसार (हरियाणा)


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.