विवादित इलाके में चीन की 135 बोट दिखीं फिलीपींस बोला- ये हमारे लिए खतरा, दो जहाज तैनात किए

Updated on 04-12-2023 02:13 PM

साउथ चाइना सी में एक बार फिर चीन और फिलीपींस आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, साउथ चाइना सी के व्हाइटसन रीफ के पास चीन की 135 बोट्स दिखाई दी हैं। ये इलाका विवादित है। फिलीपींस इसे जूलियन फेलिप रीफ कहता है। ये फिलीपींस के पलावन आईलैंड से करीब 320 किलोमीटर दूर है। वहीं चीन के हैनान आईलैंड से इस इलाके की दूरी करीब एक हजार किलोमीटर है।

फिलीपींस के कोस्ट गार्ड ने कहा- 13 नवंबर तक यहां 111 चीनी बोट्स मौजूद थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 135 हो गई है। इन चीनी बोट्स को हमने चेतावनी भी दी थी, लेकिन चीन की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। ये हमारे लिए खतरा है। इसलिए हमने यहां पेट्रोलिंग के लिए दो जहाज तैनात कर दिए हैं।

एक महीने पहले चीनी शिप ने फिलिपीन्स के शिप को टक्कर मारी थी
22 अक्टूबर की दोपहर चीन के एक कोस्ट गार्ड शिप ने फिलिपीन्स के कोस्ट गार्ड शिप को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चीन की तरफ से एक बयान आया। इसमें कहा गया- फिलिपीन्स का जहाज चीन के इलाके में गश्त कर रहा था। हमारे कोस्ट गार्ड शिप के साथ एक सपोर्टिंग व्हीकल और मौजूद था।

साउथ चाइना सी में चीन की दादागिरी नई नहीं
साउथ चाइना सी में फिलीपींस और चीन के बीच इस तरह का टकराव पहले भी कई बार हुआ है।

24 अक्टूबर 2023 : रात को एक चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से टकराने से बाल-बाल बचा था। यह घटना साउथ चाइना सी पर रूटीन ऑपरेशन के दौरान हुई थी। चीनी फाइटर जेट अमेरिकी एयरक्राफ्ट के इतने नजदीक आ गया था कि दोनों के बीच सिर्फ 10 फीट की दूरी रह गई थी। अमेरिका की मिलिट्री ने बयान जारी कर चीनी सेना के पायलट पर गलत तरीके से J-11 जेट उड़ाने के आरोप लगाए हैं।

सितंबर 2023 : 26 सितंबर को फिलिपींस कोस्ट गार्ड ने साउथ चाइना सी के स्कारबोरो शोल इलाके में चीन की तरफ से लगाए गए फ्लोटिंग बैरियर को हटा दिया था। चीन ने इस पर चेतावनी दी थी। कहा था- द्वीप और उसके आस-पास का इलाके हमारा है। दरअसल, 1982 के समुद्री कानून पर यूनाइटेड नेशन्स कन्वेंशन के तहत, सभी देशों का अपने तट से लगभग 200 समुद्री मील (370 किलोमीटर) के भीतर प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार क्षेत्र है।

स्कारबोरो शोल फिलीपींस के मुख्य द्वीप लूजोन से 240 किलोमीटर (150 मील) पश्चिम में स्थित है। जबकि इसकी दूरी चीन के मुख्य प्रांत हैनान से लगभग 900 किलोमीटर है।

अगस्त 2023 : चीन के कोस्टगार्ड ने फिलीपींस की मिलिट्री सप्लाई बोट पर वॉटर कैनन से वार कर दिया था। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक घटना शनिवार को हुई जब फिलीपींस की बोट अपने सैनिकों के लिए खाना लेकर जा रही थी।

फरवरी 2023 : साउथ चाइना सी के विवादित हिस्से में घूम रहे एक फिलीपींस कोस्ट गार्ड के प्लेन को चीन के रेडियो ऑपरेटर ने धमकी दी थी। रेडियो ऑपरेटर ने 3500 फीट नीचे कोस्ट गार्ड के वेसल से अनाउंस करते हुए कहा था- यहां से तुरंत निकल जाओ।

जनवरी 2023 : फिलीपींस ने कहा था कि चीन ने एक लेजर लाइट से उनके वेसल को रोकने की कोशिश की। इससे फिलीपींस के जहाज में सवार चालक दल को दिखना बंद हो गया था। फिलीपींस ने कहा था कि चीन ने ऐसा जानबूझ कर किया था। जो साउथ चाइना सी में उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

पूरी साउथ चाइना सी पर चीन का दावा
चीन हमेशा से साउथ चाइना सी के लगभग पूरे हिस्से पर अपना दावा करता रहा है। इसके लिए वो 5 छोटे देशों को अक्सर परेशान करता है। इनमें फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताईवान और ब्रुनेई शामिल हैं। ये सभी देश साउथ चाइना सी को अपना बताते हैं। चीन ने इस क्षेत्र में कई आर्टिफिशयल आईलैंड बना लिए हैं। इस क्षेत्र में चीन ने कई सैन्य ठिकाने भी तैयार कर लिए हैं।

साउथ चाइना सी में तेल और गैस का भंडार

  • साउथ चाइना सी का लगभग 35 लाख स्क्वेयर किलोमीटर का एरिया विवादित है।
  • अमेरिका के मुताबिक, इस इलाके में 213 अरब बैरल तेल और 900 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है।
  • वियतनाम इस इलाके में भारत को तेल खोजने की कोशिशों में शामिल होने का न्योता दे चुका है।
  • साउथ चाइना सी के रास्ते हर साल दुनिया में 7 ट्रिलियन डॉलर का बिजनेस होता है।
  • चीन ने 2013 में एक बड़ा प्रोजेक्ट चलाकर पानी में डूबे रीफ एरिया को आर्टिफिशियल आइलैंड में बदल दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.