पाकिस्तान पहुंची इंग्लिश टीम के 14 मेंबर्स संक्रमित:बीमारी से बचने के लिए शेफ साथ ले गए थे

Updated on 30-11-2022 08:32 PM

करीब 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान पहुंची इंग्लैंड की क्रिकेट टीम संकट में घिर गई है। 1 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है और इंग्लैंड टीम के 14 मेंबर बीमार पड़ गए हैं। बीमार पड़े सदस्यों में आधे खिलाड़ी हैं और बाकी सपोर्ट स्टाफ बताए जा रहे हैं।

वायरल से संक्रमित हुई इंग्लिश टीम
शुरुआत में खबर आई कि इंग्लैंड टीम के सदस्य फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। फिर पता चला कि इनको वायरल हुआ है। पाकिस्तानी और इंग्लिश मीडिया ने खबर की पुष्टि कर दी है।

इंग्लिश टीम के प्रवक्ता ने कहा कि टीम के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं। ये किसी दूसरे वायरस का शिकार हुए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैच से पहले ज्यादातर खिलाड़ी ठीक हो जाएंगे।

बीमार होने वालों में स्टोक्स और एंडरसन भी
वायरल से ग्रस्त सभी खिलाड़ियों का नाम सामने नहीं आया है। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और स्टार गेंदबाज जेम्स एंडरसन इनमें शामिल हैं। बल्लेबाज जो रूट भी बीमार पड़े थे, लेकिन अब वे ठीक हैं और बुधवार को प्रैक्टिस के लिए भी पहुंचे।

फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए शेफ के साथ गई है टीम
इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे खिलाड़ी भारतीय उपमहाद्वीप के दौरों पर अक्सर फूड पॉइजनिंग का शिकार होते रहे हैं। इससे बचने के लिए इंग्लैैंड की टीम अपने साथ शेफ लेकर आई है। खिलाड़ी बाहर का खाना खाने से बच रहे थे, लेकिन इस बीच वायरस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.