'सिकंदर' से हटाए गए 14 मिनट 28 सेकेंड के सीन्‍स, मेकर्स ने रिलीज से पहले खुद ही 26 जगहों पर चला दी कैंची

Updated on 26-03-2025 05:09 PM
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' चार दिन बाद 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट के साथ फिल्‍म को पास कर दिया है और कोई कट्स नहीं लगाए हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्‍म के मेकर्स ने खुद ही स्‍वेच्‍छा से फिल्म को 14 मिनट और 28 सेकंड छोटा करने का फैसला किया है। इस कारण एडिटिंग टेबल पर कई सीन्‍स पर कैंची चल गई है।
'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने रिलीज से ठीक पहले 'सिकंदर' के 26 सीन्‍स को छोटा किया है। हालांकि, अच्‍छी खबर ये है कि ट्रेलर और टीजर में जिन एक्‍शन सीन्‍स पर फैंस तालियां बजा रहे हैं, उनमें कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

'सिकंदर' के मेकर्स ने इन सीन्‍स पर चलाई कैंची

बताया जाता है कि फिल्‍म में एक डायलॉग था 'ऑफर औकात के बाहर था' इस सीन को हटा दिया गया है। इसके अलावा 'चार मिस्‍ड कॉल...चलो राजकोट' डायलॉग वाले सीन को 2 मिनट 26 सेकेंड, 'उसे लेके आता हूं' डायलॉग वाले 1 मिनट 12 सेकेंड का सीन और 'आ गए आ गए...बुरे पति' डायलॉग वाले 4 मिनट के सीन को छोटा गया है।

सलमान के गुनगुनाने वाला सीन भी हुआ छोटा

इसी कड़ी में, 'सिकंदर' में एक सीन है, जहां सलमान खान 'अजीब दास्तां है ये...' गुनगुनाते हैं, इस सीन को भी 11 सेकेंड छोटा कर दिया गया है। इसके अलावा, 'ये सिर्फ सैंपल था' डायलॉग वाले एक सीन को भी 40 सेकेंड छोटा कर दिया गया है।

सेंसर बोर्ड ने नहीं लगाए थे कोई कट, बताए थे सिर्फ ये दो मामूली बदलाव

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म में दो मामूली बदलाव के साथ 'सिकंदर' को र‍िलीज सर्टिफ‍िकेट सौंप दिया है। सेंसर सर्टिफ‍िकेट के मुताबिक, फ‍िल्म की लंबाई 150.08 मिनट है। यानी रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट और 8 सेकंड है। CBFC ने जो दो बदलाव सुझाए हैं, उनमें फिल्म में 'होम मिन‍िस्‍टर' में से 'होम' शब्द हटाने के लिए कहा गया। साथ ही एक सीन में एक राजनीतिक पार्टी का बैनर दिख रहा था, जिसे ब्‍लर करने को कहा गया है।

सिकंदर की कास्ट, बजट और एडवांस बुकिंग

एआर मुरुगादॉस के डायरेक्‍शन में बनी 'सिकंदर' में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, प्रतीक बब्‍बर और अंजिनी धवन भी हैं। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें सलमान खान की फीस शामिल नहीं है। मंगलवार, 25 मार्च से 'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। पहले 24 घंटों में रिजर्व सीटों के साथ फिल्‍म ने प्री-सेल्‍स से 6.6 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर ली है।

'सिकंदर' के सेट पर 10 हजार से 20 हजार आर्टिस्‍ट्स

बीते दिनों, डायरेक्‍टर एआर मुरुगादॉस ने 'ईटाइम्‍स' से बातचीत में सलमान के साथ काम करने के अपने अनुभव को शेयर किया था। डायरेक्‍टर ने कहा, 'सलमान सर बिल्कुल अलग हैं। 'सिकंदर' का स्‍केल बहुत बड़ा था- हमारे पास अक्सर सेट पर 10,000 से 20,000 लोगों के साथ सीन होते थे। इतनी बड़ी भीड़ को मैनेज करने के लिए हाई सिक्‍योरिटी और बेहतनी कॉर्डिनेशन की जरूत थी। सलमान सर की जान को खतरे के कारण उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई। ऐसे में सेट पर सभी एक्‍स्‍ट्रा और जूनियर कास्‍ट की जांच में ही रोजाना 2-3 घंटे लगते थे।'

एआर मुरुगादॉस ने बताई क्‍या थी सबसे बड़ी परेशानी

मुरुगादॉस ने बताया कि सलमान खान के सेट पर आने के बाद कई बार चेकअप में दिन का बड़ा हिस्‍सा निकल जाता है। इसलिए फिल्‍म की शूटिंग देर से शुरू होती थी। इस कारण शरीर का बायोलॉजिकल क्‍लॉक भी गड़बड़ा गया। लेकिन एक बार जब सभी रूटीन के आदी हो गए, तो सब सामान्‍य हो गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.