छछूंदर की 14 नई प्रजातियां मिलीं

Updated on 24-12-2021 09:59 PM

जकार्ता खोजकर्ताओं ने छछूंदर की 14 नई प्रजातियों को तलाशने का दावाकिया है। इसमें  खोजकर्ताओं को 10 साल तक मेहनत करना पडा है। इस द्वीप पर एक दशक लंबे सर्वे के बाद इन जीवों की खोज की गई है। शारीरिक संरचना और डीएनए क्रमों के आधार पर इन जीवों की नई प्रजातियों के रूप में पुष्टि की गई है। खोजकर्ताओं के अनुसार यह 1931 के बाद से 90 सालों में किसी वैज्ञानिक पेपर में शामिल किए गए नए स्तनधारियों की सबसे बड़ी संख्या है।

 खबर के मुताबिक छछूंदर स्तनधारियों का एक विविध समूह है जो लगभग पूरी दुनिया में पाए जाते हैं। अभी तक इसकी 461 प्रजातियां खोजी जा चुकी हैं। ये छोटे कीटभक्षी जानवर किसी भी अन्य स्तनधारियों की तुलना में हेजहोग और मोल के करीब रिश्तेदार हैं। लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के मैमोलॉजिस्ट जेक एस्सेलस्टिन के नेतृत्व में वैज्ञानिकों के समूह ने यह खोज की है। एलएसयू म्यूजियम ऑफ नेचुरल साइंस में एसोसिएट प्रोफेसर एस्सेलस्टिन ने कहा कि यह एक रोमांचक खोज है।

सभी 14 प्रजातियां क्रोकिडुरा जीनस से हैं, जो सोरिसिना नामक लाल-दांतेदार छछूंदर परिवार का हिस्सा है। इस विशेष जीनस के भीतर, 14 प्रजातियों को पांच समूहों में विभाजित किया गया है- लॉन्ग टेल्ड, रोडाइटिस, स्माल बॉडी, थिक टेल्ड और ऑर्डिनरी। आनुवंशिक जानकारी और मॉर्फोलॉजिकल क्लू ने शोधकर्ताओं को विभिन्न प्रजातियों का वर्गीकरण करने में मदद की।

रंग में अंतर मजबूत शारीरिक संकेतक थे। कुछ में सफेद पैर और अन्य में गहरे रंग के पैर पाए गए हैं। साथ ही फर की लंबाई और घनत्व भी अलग-अलग थी। एस्सेलस्टिन ने कहा कि अलग-अलग शारीरिक बनावट प्रजातियों को अलग करने में सबसे उपयोगी थी। उन्होंने कहा कि खोज के दौरान कई बार परेशानियां हुईं। लेकिन इस मामले में यह काफी दिलचस्प था क्योंकि पहले कई सालों तक हम यह पता नहीं लगा सके कि वहां कितनी प्रजातियां हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.