14 छक्के, 27 छक्के...लखनऊ ने खड़ा किया सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर

Updated on 29-04-2023 07:58 PM
मोहाली: कैरेबियाई पावरहाउस काइल मेयर्स और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल की रात आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांच विकेट पर 257 रन बनाए, जो इस सीजन का बेस्ट स्कोर भी है। मेयर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाए जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाए।
IPL के टॉप-3 स्कोर
    • 263/5 बैगलोर
    • 257/5 लखनऊ
    • 248/3 बैंगलोर
    टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2013 में बनाया था, उस मुकाबले में क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ 175 रन बनाए थे।
    राहुल को छोड़कर सब चले
    बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। मेयर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जड़े। मेयर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बदोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े। स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए। लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 73 रन बनाये । स्टोइनिस 13वें ओवर में आउट हो जाते लेकिन लांग आन पर कैच लपकने के प्रयास में लियाम लिविंगस्टोन ने सीमारेखा को छू दिया।
    हर गेंदबाज की बेदम पिटाई
    तीन मैचों के बाद लौटकर कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिए। फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले। कागिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिए हालांकि उन्हें दो विकेट मिले।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
    Advt.