2027 एकदिवसीय विश्व कप में भाग लेंगी 14 टीमें

Updated on 18-11-2021 07:46 PM

दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कहा है कि साल 2027 में होने वाले 10 की जगह 14 टीमें भाग लेंगी। इसके लिए शीर्ष-10 टीमें रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी जबकि 4 अन्य टीमें क्वालिफायर के आधार पर टूर्नामेंट में उतरेंगी जबकि साल 2023 में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप में सिर्फ 10 टीमें ही उतरेंगी। इसके लिए एकदिवसीय सुपर लीग खेली जा रही है।

 आईसीसी ने टीमों की संख्या इसलिए बढ़ाई है ताकि छोटे देश भी खेल से जुड़ सकें। इसके अलावा इससे खेल की लोकप्रियता भी बढ़ती है। आईसीसी बोर्ड ने भी साल 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के पहले टीमों की संख्या बढ़ाने को अपनी सहमति दे दी है। 2023 विश्व कप के लिए आईसीसी ने 13 टीमों के बीच सुपर लीग की शुरुआत की है। इसमें 12 पूर्ण सदस्यों के अलावा हॉलैंड को भी अवसर मौका दिया गया है। हर टीम को 8 सीरीज खेलनी हैं। इसमें चार अपने घर में जबकि 4 विदेश धरती पर हालांकि यह परंपरा  साल 2027 में टीमों की संख्या बढ़ने के साथ ही समाप्त हो जाएगी।

पिछले दिनों आईसीसी ने साल 2024 से 2031 के बीच होने वाले आईसीसी इवेंट का कार्यक्रम भी जारी किया है। आईसीसी ने साल 2027 में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप की जिम्मेदारी संयुक्त रुप से जिम्बाब्वे, नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका को दी है। नामीबिया जैसे एसोसिएट देश को इसलिए जोड़ा गया है ताकि इस छोटे देश के प्रशंसक भी बड़े टूर्नामेंट को सामने से देख सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.