सोने के खजाने से भरा 1400 साल पुराना मंदिर, जमीन से निकलीं 35 पन्नियां, बने हैं देवी-देवताओं के चित्र

Updated on 05-10-2023 02:45 PM
ओस्लो: नार्वे में पुरातत्वविदों को एक हैरान करने वाली चीज मिली है। पुरातत्वविदों को यहां एक मंदिर से नॉर्स देवताओं की छोटी-छोटी मूर्तियां मिली हैं जो चौकोर हैं और सोने की बनी हुई हैं। ये कागज के टुकड़े जितनी पतली है। इन टुकड़ों पर नॉर्स देवता फ्रोय और देवी गर्ड को चित्रित करने वाला रूपांकन बना है। ये मेरोविंगियन काल के हैं, जो 550 ईस्वी से शुरू हुआ और वाइकिंग युग तक जारी रहा। माना जा रहा है कि बलि चढ़ाने के लिए इनका इस्तेमाल किया गया हो।यूनिवर्सिटी ऑफ ओस्लो के मुताबिक विंग्रोम में होव फार्म के पास सड़क किनारे कुल 35 सोने के टुकड़े पाए गए हैं।

सोने के इन टुकड़ों में छेद नहीं है। इस कारण यह संभावना बेहद कम है कि इन्हें आभूषण की तरह पहना गया हो। सोने की पहली पन्नी 1725 में स्कैंडिनेविया में खोजी गई थी, जिसे बाद में गुलग्लबर का नाम दिया गया। इसका अनुवाद सुनहरे बूढ़े आदमी के रूप में किया गया। इस खुदाई का नेतृत्व करने वाली पुरातत्वविद् कैथरीन स्टेन ने इसे एक बेहद खास खोज बताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पन्नी काफी छोटी है और इसका आकार नाखून के बराबर का है।

1993 में पहली बार मिली थी फॉइल

लगभग तीन दर्जन सोने की पन्नी में से कई को एक इमारत की बीम में पैक किया गया था। वहीं बाकियों को दीवारों के अंदर से पाया गया। पुरातत्वविदों ने मूल रूप से 1993 में दो सोने की पन्नी के साथ इस छोटी इमारत को खोजा था। 2000 के दशक में उत्खनन से 28 सोने के टुकड़े मिले थे। हालांकि नॉर्वे और पूरे स्कैंडिनेविया में समान फॉइल पाए गए हैं। यह पहली बार है जब पुरातत्वविदों ने एक छोटी संरचना में इसे खोजा है।

नॉर्वे में मिलते हैं फॉइल


ओस्लो में सांस्कृतिक इतिहास संग्रहालय के पुरातत्वविद् इंगुन मैरिट रोस्टैड ने कहा, 'सोने के ये छोटे टुकड़े दिखाई देते रहते हैं। या तो इन्हें उत्खनन से खोजा जाता है, या फिर मेटल डिटेक्टर के जरिए यह मिलते हैं। इसलिए नॉर्वे की अलग-अलग जगहों पर यह और भी मिल सकते हैं।' एक दूसरी जगह पर खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों ने इसी तरह की 30 अलग-अलग फॉइल खोजी हैं। स्टेन ने कहा कि इस तरह की फॉइल हमें ज्यादातर प्राचीन धार्मिक स्थलों से मिले हैं। लेकिन एक छोटी इमारत से यह मिलना हैरानी की बात है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.