विराट कोहली के वो 15 रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना किसी एक खिलाड़ी के लिए है असंभव

Updated on 18-08-2023 02:15 PM
Virat Kohli: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे हो गए हैं। 18 अगस्त 2008 में विराट ने 19 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। उस मैच में ओपनिंग करते हुए विराट ने 22 गेंदों पर 12 रन बनाए थे। आज विराट क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके नाम इंटरनेशनल मैचों में 25582 रन हैं। वह सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 76 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। विराट के इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल पूरे होने पर हम आपको उनके 15 ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका टूटना लगभग असंभव है।

- विराट कोहली के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन हैं। करीब 10 महीने से नहीं खेलने के बाद भी वह 4008 रन के साथ पहले नंबर पर हैं।

- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली के ही नाम है। उन्होंने 205 पारियों में ऐसा किया था। दूसरे नंबर के सचिन तेंदुलकर ने 259 पारियां लीं।

- विराट कोहली लगातार तीन कैलेंडर साल में 2500+ रन बनाने वाले विश्व क्रिकेट के एकमात्र खिलाड़ी हैं। 2016 से 2018 के बीच उन्होंने ऐसा किया था।
- किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक ठोके हैं।

- विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 20 प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने का रिकॉर्ड भी है।

- किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा 558 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है। उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की सीरीज में ये रन बनाए थे।

- टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 38 अर्धशतक विराट कोहली ने लगाए हैं।

- विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 15 मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं।
- विराट कोहली Zeroth बॉल विकेट लेने वाले टी20 इंटरनेशनल के एकमात्र गेंदबाज हैं। उनके करियर की पहली गेंद वाइड थी और केविन पीटरसन उसपर स्टंप हो गए थे।

- विराट कोहली सबसे कम 348 पारी में 50 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

- विराट कोहली ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 शतक ठोके हैं। यह भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 17 शतक के साथ सचिन दूसरे नंबर पर हैं।

- विराट कोहली एक कैलेंडर साल सबसे तेज 11 पारियों में 1000 वनडे रन बनाने वाले क्रिकेट हैं। 15 पारियों में ऐसा कर हाशिम अमला दूसरे नंबर पर हैं।

- विराट टेस्ट में कप्तान के रूप में सबसे तेज 4,000 रन तक पहुंचने वाले बल्लेबाज हैं। वह सिर्फ 65 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे।

- एक कैलेंडर साल में 6 वनडे शतक लगाने वाले विराट दुनिया के एकमात्र कप्तान रहे।


- इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सिर्फ विराट का औसत 50+ का है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.