अमेरिका में सेना में लक्ष्य से 15 हजार कम भर्तियां:बंद हो सकती हैं कुछ यूनिट

Updated on 05-12-2022 06:22 PM

अमेरिकी सेना में भर्ती होने वाले युवाओं की संख्या लगातार कम हो रही है। वित्त वर्ष 2022 में सेना में 45 हजार युवा भर्ती हुए, जबकि सरकार का लक्ष्य 60 हजार युवाओं को भर्ती करने का था। भर्तियों की संख्या के हिसाब से ये 1973 के बाद सबसे बेकार साल रहा। सेना सचिव क्रिस्टीन वॉर्मुथ ने कहा है कि जवानों की कमी से सेना को अपनी कुछ यूनिट बंद करनी पड़ सकती है। साथ ही नेशनल गार्ड और रिजर्व सेना को सामान्य ड्यूटी पर जाना पड़ सकता है।

कम होती भर्तियों के पीछे कोरोना महामारी को बड़ा कारण माना जा रहा है। सुरक्षा बलों की विशेषज्ञ कैथरीन कुजमिन्सकी कहती हैं कि जिन युवाओं ने स्कूली शिक्षा ऑनलाइन पूरी की और दोस्तों के साथ कम समय गुजारा, वे फौज में भर्ती होने या कॉलेज जाने का फैसला लेने में देरी कर रहे हैं। इस साल सेना में भर्ती योग्य युवाओं का प्रतिशत 29 से कम होकर 23% हो गया। इन योग्य युवाओं में से मात्र 9% ही सेना में जाना चाहते हैं। सेना की अनिवार्य कोविड टीकाकरण नीति से भी भर्तियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।

युवाओं को भर्ती करने के लिए सेना को निजी कंपनियों से टक्कर मिल रही है। निजी कंपनियां ज्यादा वेतन और बोनस देकर युवाओं को लुभा रही हैं। इसके जवाब में सेना भर्ती हुए युवाओं को पसंदीदा जगह पोस्टिंग दे रही है। युवा 45 दिन में बाहर पोस्टिंग पर जा सकते हैं। उन्हें बोनस में 35 हजार डॉलर दिए जा रहे हैं। टैटूू नीति में बदलाव से टैटू बनवा चुके युवा सेना में शामिल हो सकते हैं।

कड़े नियमों के कारण अयोग्य हो जाते हैं बहुत से युवा
अमेरिकी सेना में भर्ती के नियम कड़े हैं। युवा शारीरिक रूप से फिट होने चाहिए। गणित, विज्ञान और भाषा परीक्षा पास की होनी चाहिए। ड्रग या एल्कोहल की लत नहीं होनी चाहिए और कोई अपराध नहीं किया होना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.