इज़राइल में 1500 साल पुरानी शराब फैक्ट्री ढूंढी

Updated on 17-10-2021 09:23 PM

जेरुसलेम पुरातत्व वैज्ञानिकों ने इज़राइल में अब से 1500 साल पहले बनी हुई एक शराब की फैक्ट्री ढूंढ निकाली है। बताया जा रहा है कि ये बीजान्टिन काल की सबसे पुरानी शराब फैक्ट्री है। इज़राइल के यवने इलाके में खुदाई के दौरान ये फैक्ट्री मिली है। पुरातत्व विभाग के मुताबिक यहां हर साल 2 मिलियन यानि करीब 20 लाख लीटर शराब का उत्पादन होता था।


आज भी कई विकसित देशों में सालाना 80 लाख लीटर शराब तैयार हो पाती है, लेकिन अब से 100 सदी पहले भी 20 लाख लीटर शराब तैयार करने की क्षमता इस फैक्ट्री थी। रिपोर्ट के मुताबिक इज़रायल के यवने शहर में विस्तारीकरण के काम के दौरान ही खुदाई में ये भट्ठी मिली है। 2 साल के अंदर यहां इज़राइल का भूमि प्राधिकरण 75 हज़ार वर्ग फीट की खुदाई कर चुका है। इस दौरान पुरातत्ववेत्ताओं को यहां दुनिया की सबसे प्राचीन मानी जा रही शराब की भट्ठी मिली है।

फैक्ट्री में 5 बड़े वाइन प्रेस, वाइन मार्केटिंग के गोदाम और भट्टियां मिली हैं। खुदाई में वे मिट्टी के बर्तन भी मिले हैं, जिनमें भट्ठी में शराब पकाई जाती थी। ये फैक्ट्री काफी सुनियोजित तरीके से बनाई गई है। माना जा रहा है कि यहां से शराब का निर्यात भी किया जाता था। इज़राइल में मिली शराब की फैक्ट्री 2421 वर्गफीट में फैली हुई है। इतना बड़ा एरिया 5 गोदामों से सटा हुआ है। देखने में ये पूरा इंडस्ट्रियल एरिया लगता है। यहां शराब को मुख्य रूप से अंगूरों से तैयार किया जाता था। नंगे पैरों से इन्हें कुचलने के बाद इसे प्रोसेस किया जाता है।


इसके लिए दो बड़े-बड़े अष्टकोणीय टैंक बने हैं। शराब को रखने के लिए गोदाम में लंबे सुराही सरीखे बर्तन थे, जिन्हें गाज़ा जार कहा जाता था। अब भी खुदाई में कई जार सुरक्षित मिले हैं, जबकि ज्यादातर टूट चुके हैं। माना जाता है कि इन जार में रखी गई शराब प्रीमियम क्वॉलिटी की होती थी। बता देंकि शराब का शौक इंसान को आज से नहीं, बल्कि सदियों से रहा है। अब इस बात की तस्दीक इजराइल के पुरातत्व वैज्ञानिकों ने भी सबूत के साथ कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.