16 साल की मीरा एंड्रीवा ने वर्ल्ड नंबर-6 ओन्स जाबेउर को सीधे सेटों में हराया

Updated on 17-01-2024 01:40 PM

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के चौथे दिन बड़ा उलटफेर हुआ। 16 साल की रूसी टेनिस खिलाड़ी मीरा एंड्रीवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के दूसरे राउंड में ओन्स जाबेउर को हरा दिया। रूसी खिलाड़ी की किसी वर्ल्ड टॉप-10 खिलाड़ी पर पहली जीत है।

वर्ल्ड नंबर-47 खिलाड़ी एंड्रीवा ने दूसरे राउंड में छठी वरीयता प्राप्त जाबेउर को एक घंटे से भी कम समय में मात दी।

एंड्रीवा ने महज 54 मिनट में हराया
मेलबर्न पार्क में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रही एंड्रीवा ने रॉड लेवर एरेना में तीन बार की ग्रैंड स्लैम रनर-अप को महज 54 मिनट में 6-0, 6-2 से हराया। एंड्रीवा पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रहीं है। उन्होंने ग्रैंड स्लैम डेब्यू पिछले साल किया था। वो विंबलडन 2023 के चौथे, फ्रेंच ओपन तीसरे और US ओपन के दूसरे राउंड तक पहुंची थीं।

गॉफ ने डोलेहाइड को हराकर तीसरे दौर में
US ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने हमवतन कैरोलिन डोलेहाइड को 7-6, 6-2 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे राउंड में प्रवेश किया। इससे पहले, अमेरिका की युवा स्टार गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में शानदार शुरुआत की। उन्होंने महिला एकल के पहले दौर में स्लोवाकिया की अन्ना करोलिना श्मीडलोवा को 6-3, 6-0 से हराया था।

ऑस्ट्रेलियन ओपन का इतिहास
ऑस्ट्रेलियन ओपन साल का पहला ग्रैंड स्लैम होता है। लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया ने इस टूर्नामेंट को 1905 में शुरू किया था, जिसे पहले ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप कहा जाता था। बाद में लॉन टेनिस एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलिया टेनिस ऑस्ट्रेलिया बन गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलियन चैंपियनशिप को ऑस्ट्रेलियन ओपन नाम दे दिया गया। 1969 से इस टेनिस टूर्नामेंट को आधिकारिक तौर पर ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जाना जाने लगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.