24 घंटे में सामने आए कोरोना के 16326 नए मामले, केरल में मौत के आंकड़ों ने बढ़ाई धड़कन

Updated on 24-10-2021 07:44 PM

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक बार फिर धीमी गति से बढ़ती दिखाई दे रही है। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ् मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 16 हजार 326 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 666 मरीजों की मौत हुई है।
मौत के आंकड़ों में आए इस उछाल के पीछे केरल बड़ी वजह है। स्वास्थ् मंत्रालय के मुताबिक, नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 41 लाख 59 हजार 562 हो गई है।

वहीं देश में अब कोरोना से 1 लाख 73 हजार 728 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 35 लाख 32 हजार 126 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब तक कोरोना से 4 लाख 53 हजार 708 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 1,01,30,28,411 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 68,48,417 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।


केरल में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,361 नए मामले सामने आए तथा महामारी से 99 और मरीजों की मौत हो गई। हालांकि राज्य में कोरोना से मौत के आंकड़ों में 563 मौतों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 48,88,678 हो गए तथा मृतकों की संख्या 27,765 पर पहुंच गई। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार 9,401 लोग ठीक हो गए हैं। अब तक कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद कुल 47,88,629 लोग ठीक हो चुके हैं।


महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के थोड़े अधिक 1,632 नए मामले सामने आए और 40 रोगियों की मौत हुई। इसके अलावा राज्य में 1,744 और लोग संक्रमण से उबरे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कुल 36 में से आठ जिलों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या अब 65,99,850 जबकि मृतकों की तादाद 1,39,965 तक पहुंच गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.