आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

Updated on 20-12-2021 07:28 PM

मुम्बई अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने वेस्टइंडीज में अगले साल की शुरुआत में होने आईसीसी अंडर 19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम की कप्तानी यश ढुल करेंगे जबकि उपकप्तान की जिम्मेदारी एसके रशीद को मिली है। पांच खिलाड़ियों को स्टेंड बाय के तौर पर भी रखा गया है। टूर्नामेंट के 14वें संस्करण में 16 टीमें 48 मैचों में ट्रॉफी के लिए उतरेंगी। भारत ने 2000, 2008, 2012 और 2018 में 4 बार खिताब जीते हैं। भारतीय टीम साल 2016 में और न्यूजीलैंड में 2020 में आयोजित टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में भी उपविजेता रही थी। प्रारूप में चार समूहों में से प्रत्येक से शीर्ष दो टीमें सुपर लीग में आगे बढ़ेंगी, जबकि शेष टीमें 23 दिनों की प्रतियोगिता में प्लेट में शामिल होंगी। भारत को अंडर-19 ग्रुप बी में रखा गया है।

अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है

यश ढुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके राशिद (उप-कप्तान), निशांत सिंधु, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना (विकेटकीपर), आराध्य यादव (विकेटकीपर), राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे , आरएस हैंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान

स्टैंडबॉय खिलाड़ी

रिषित रेड्डी

उदय सहारन

अंश गोसाई

अमृत राज उपाध्याय

पीएम सिंह राठौर

आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के मुकाबले

15 जनवरी - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में शाम 7:30 बजे

19 जनवरी - आयरलैंड के खिलाफ ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो में शाम 7.30 बजे

22 जनवरी - युगांडा, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो में शाम 7.30 बजे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.