केन्या के स्‍कूल छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मौत, 13 गंभीर रूप से झुलसे

Updated on 06-09-2024 05:17 PM
नैरोबी: केन्या में एक स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई और 13 अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। पुलिस प्रवक्ता रेसिला ओन्यांगो ने बताया कि न्येरी काउंटी के ‘हिलसाइड एंडाराशा प्राइमरी’ में बृहस्पतिवार रात आग लगी और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह आग किस कारण से लगी। इस विद्यालय में 14 साल तक की उम्र के बच्चे रहते हैं। न्येरी काउंटी के आयुक्त पायस मुरुगु और शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि जिस छात्रावास में आग लगी थी, उसमें 150 से अधिक छात्र रहते थे।

चूंकि इमारतें मुख्य रूप से लकड़ी के तख्तों से बनी हैं, इसलिए आग बहुत तेजी से फैली। देश के मध्यवर्ती पहाड़ी क्षेत्र में राजधानी नैरोबी से 200 किलोमीटर (125 मील) उत्तर में स्थित इस स्कूल में कुल 824 छात्र पढ़ते हैं। नैरोबी में लकड़ी की बनी संरचनाएं आम हैं। देश के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने इस खबर को ‘‘भयावह’’ बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘मैं संबंधित प्राधिकारियों को इस भयावह घटना की गहन जांच करने का निर्देश देता हूं। जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

केन्या के उपराष्ट्रपति रिगाथी गचागुआ ने स्कूल प्रशासकों से आग्रह किया कि वे यह सुनिश्चित करें कि आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा अनुशंसित सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया जाए। शिक्षा मंत्रालय की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्याई आवासीय विद्यालयों में आग लगना आम बात है। यह आग अक्सर मादक द्रव्यों के इस्तेमाल और क्षमता से अधिक लोगों के रहने के कारण लगती हैं। इन विद्यालयों में बड़ी संख्या में छात्र रहते हैं क्योंकि माता-पिता का मानना है कि इनमें रहने से उनके बच्चों का समय आने-जाने में व्यर्थ नहीं होता और उन्हें पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल जाता है।

आगजनी की कुछ घटनाएं कार्यभार अधिक होने या रहने की खराब स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों द्वारा की गईं। राजधानी नैरोबी में 2017 में एक स्कूल में छात्रों द्वारा आग लगाने के कारण 10 छात्रों की मौत हो गई थी। स्कूल में आग लगने की सबसे घातक घटना 2001 में हुई थी जब माचकोस काउंटी में एक छात्रावास में आग लगने से 67 छात्रों की मौत हो गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.