ताइवान की सीमा में फिर घुसे 18 चीनी लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Updated on 09-05-2022 06:13 PM

ताइपे जहां दुनिया रूस-युक्रेन जंग के खौफ में जी रही है वहीं इन हालात में भी चीन के लड़कू विमानों ने ताइवान पर दोबारा अपनी सत्ता काबिज करने के लिए फिर उसकी सीमा में घुसपैठ की है। चीन ने ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में 18 लड़ाकू विमान भेजे। दरअसल, ताइवान ने दावा किया कि चीन लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस बिगड़ते हालात से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।
ताइवान सरकार के मुताबिक, चीन के 18 फाइटर विमान और बॉम्बर ने उनके क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की। ताइवान के इस दावे के बाद दोनों देशों के बीच टेंशन और बढ़ गया है। यह पिछले कुछ महीनों में की गई चीन की यह तीसरी सबसे बड़ी घुसपैठ है। ताइवान सरकार ने हमले की आशंका से चीन के फाइटर प्लेन को ट्रैक करने के लिए मिसाइलें तैनात कर दी हैं। हालांकि, चीन के रक्षा मंत्रालय ने इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। ताइपे डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि चीनी घुसपैठ की जानकारी मिलने के बाद वायु सेना ने चेतावनी सिग्नल भेजे और जेट को ट्रैक करने के लिए एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम का इस्तेमाल किया।
इसके बाद ताइवान के वायु सेना ने चीनी विमानों का पीछा किया और उन्हें वहां से  खदेड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइवान की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस बात की पुष्टि की है कि चीनी विमानों में छह जे-11 फाइटर जेट, छह जे-16 लड़ाकू जेट, दो जियान एच -6 बॉम्बर, दो केजे-500, एक शानक्सी वाय-8 कंट्रोलर विमान और एक शानक्सी वाय-8 विमान शामिल था। डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, शानक्सी वाय-8 विमान और दो शीआन एच-6 बॉम्बर विमानों ने ताइवान के  साउथ-वेस्ट और साउथ-ईस्ट में उड़ान भरी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.