18 साल और 95 मैचों की बादशाहत खत्म, टी20 में भारतीय क्रिकेट के लिए सबसे शर्मनाक दिन

Updated on 12-12-2025 01:04 PM
न्यू चंडीगढ: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलााफ टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हार गई। मुल्लानपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से अपने नाम किया। पहले खेलते हुए एडेन मार्करम की टीम ने भारत को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर भारतीय पारी सिर्फ 162 रनों पर सिमट गई।

घर में भारत की सबसे बड़ी हार

भारतीय टीम का घरेलू मैदान पर यह 96वां टी20 इंटरनेशनल मैच था। पहले 95 मैचों में कभी भी टीम इंडिया मैच को 50 या उससे ज्यादा रनों से नहीं हारी थी। इससे पहले भी सबसे बड़ी हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही झेलनी पड़ी थी। 2022 में इंदौर में साउथ अफ्रीका ने 49 रनों से हराया था। ओवरऑल बात करें तो भारत सिर्फ दूसरी बार इस फॉर्मेट में 50 से ज्यादा रनों से हारा है। 2019 में न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन ने भारत के खिलाफ 80 रनों से जीत हासिल की थी।
भारतीय टीम के लिए बल्लेबाजी में इस मुकाबले में सिर्फ तिलक वर्मा ने ही रन बनााए। उन्होंने 34 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। उनके अलावा सभी बल्लेबाज स्ट्रगल कर रहे थे। 14वें ओवर के बाद तिलक वर्मा 29 गेंद पर 53 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने 5.1 ओवर में सिर्प 5 ही गेंदों का सामना किया। वह आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। जितेश शर्मा ने 17 गेंद पर 27 रनों की पारी खेली लेकिन वह भी आसानी से रन नहीं बना पा रहे ते। हार्दिक ने 23 गेंदों पर 20 रन बनाए जबकि अक्षर के बल्ले से 21 गेंद पर 21 रन निकले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.