सऊदी की 2 लड़कियां बनीं ऑस्ट्रेलिया का सिरदर्द:रहस्यमय तरीके से हुई मौत

Updated on 13-08-2022 05:57 PM

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीते 7 जून को पुलिस को एक अपार्टमेंट के फ्लैट में दो लड़कियों का शव मिलता है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक डॉक्यूमेंट्स और तलाशी लेने के बाद पता चला कि दोनों लड़कियां बहने थीं। शवों की हालत और ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता लगा कि दोनों की मौत मई में ही हो गई थी।

हालांकि, पुलिस अब तक ये गुत्थी सुलझाने में असफल रही हैं कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई। ये आत्महत्या था या मर्डर। ऐसा ही एक केस 2019 में भी आया था, जो अब तक सुलझ नहीं सका है।

कौन थीं ये लड़कियां

पुलिस की मानें तो इन दोनों बहनों का नाम असरा अब्दुल्ला (23) और अल्सेहिली अब्दुल्ला (24) है, जो सऊदी अरब की रहने वाली हैं। दोनों का शव फ्लैट के अलग-अलग बेडरूम में मिला था। हालांकि इन दोनों की मौत पुलिस के लिए एक मिस्ट्री बन चुकी है। इन दोनों लड़कियों का कोई परिचित या फैमिली मेंबर भी ऑस्ट्रेलिया में नहीं रहते हैं। पड़ोसियों से भी पुलिस कुछ खास जानकारी इकट्ठा करने में नाकामयाब रही है।

बता दें कि लड़कियों के मकान मालिक ने किराए के लिए उन्हें फोन किया। कई बार फोन करने के बाद भी जब कॉल रिसीव नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस को फोन किया। पुलिस पहुंची तो दो अलग-अलग कमरों में दोनों बहनों के शव मिले। मई के पहले हफ्ते में पुलिस ने उनसे वेलफेयर प्रोग्राम के तहत मुलाकात की थी। तब वो दोनों बिल्कुल ठीक थीं। इसके बाद 7 जून को उनके शव मिले। पोस्टमार्टम और ऑटोप्सी 10 जून को की गई, जिसमें पता चला कि दोनों की मौत करीब एक महीने पहले हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.