मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या :भीड़ के सामने सिर में सटाकर गोली मारी, बाइक से आए थे हमलावर

Updated on 09-08-2025 01:58 PM

मेरठ में 30 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह घर से 500 मीटर दूर बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इसका CCTV भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि युवक सड़क पर मोबाइल चलाते हुए पैदल जा रहा है, तभी पीछे से एक बदमाश आता है।

सिर में पीछे से तमंचा सटाकर गोली मार देता है। गोली लगते ही वह मुंह के बल गिर जाता है। वारदात का आरोपी भाग जाते हैं। आसपास के लोग युवक को आनन-फानन में पीएल शर्मा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने असलम को मृत घोषित कर दिया। वारदात सुबह 7.41 बजे लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में हुई।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। युवक की पत्नी ने कहा कि देवर ने प्रॉपर्टी विवाद में पति की हत्या कराई। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिवार की किसी से रंजिश है, जिसके चलते युवक को गोली मारी गई।

डेढ़ साल पहले भी युवक पर हमला हुआ था, तब भी उसे गोली लगी थी, लेकिन तब वह बच गया था।

जानिए पूरा मामला लिसाड़ी गेट का रहने वाला असलम बावर्ची का काम करता था। परिवार में उसकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी है। चाचा बिलाल ने बताया- असलम 7 भाइयों में चौथे नंबर का था। वह घर से किसी काम से सुबह पैदल निकला था। महज 500 कदम की दूरी तक पहुंचा था, तभी बदमाश ने गोली मार दी।

पड़ोसी दुकानदार घर आया और बताया- तुम्हारे भतीजे को गोली मार दी गई। इसके बाद हम वहां पहुंचे, देखा तो भतीजा घायल पड़ा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भतीजे को हम लोगों ने पीएल शर्मा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पत्नी बोली- प्रॉपर्टी विवाद में देवर ने हत्या कराई असलम की पत्नी फरीदा का आरोप है कि देवर शहंशाह से प्रॉपर्टी को लेकर मुकदमा चल रहा है। उसने ही पति की हत्या कराई। पहले भी उसने पति पर हमला कराया था, लेकिन उस वक्त वह बच गए थे। शहंशाह रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी में परिवार के साथ रहता है।

वीडियो में क्या दिख रहा है, जानिए वारदात का ढाई मिनट का CCTV सामने आया। इसमें दिख रहा कि तिराहे पर कुछ बच्चे स्कूल बैग लिए आ-जा रहे हैं। कुछ गाड़ियां रोड पर आ-जा रही हैं। इसी बीच, असलम तिराहे पर मोबाइल चलाते हुए पैदल पहुंचता है। तभी पीछे से बदमाश टोपी लगाकर पहुंचता है। वह पीछे से तमंचा तानता है और असलम के सिर में सटाकर गोली मार देता है। गोली लगते ही असलम मुंह के बल रोड पर गिर जाता है। इसके बाद बदमाश भाग जाता है।

बदमाश के भागते ही लोग वहां जुट जाते हैं। कुछ लोग सड़क पर तड़प रहे असलम को देखते हैं तो कुछ बदमाश की ओर दौड़ते हैं। देखते ही देखते वहां 50 से ज्यादा लोग जुट जाते हैं। फिर असलम को अस्पताल ले जाया जाता है।

SP सिटी बोले- भाइयों और रिश्तेदारों की रंजिश चल रही वारदात की सूचना पर SP सिटी आयुष विक्रम सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया- परिजनों ने पूछताछ में बताया कि भाइयों और रिश्तेदारों से रंजिश चल रही है। भाइयों का प्रॉपर्टी विवाद कोर्ट में चल रहा है। परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। अभी दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की 3 टीमें लगी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान में अब केवल तीन दिन का वक्त बचा है। इसके पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को एक और बड़ा…
 27 July 2026
कोयंबटूर: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने मेकेदातु बांध को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। सरकार का कहना है कि कर्नाटक को प्रस्तावित मेकेदातु बैलेंसिंग रिजर्वॉयर प्रोजेक्ट पर…
 27 July 2026
इंदौर: चंदन नगर थाना में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक को दुष्कर्म के गंभीर आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन पर…
 27 July 2026
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक स्कूल की शिक्षिका की अमानवीयता का मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच साल के मासूम के पैंट में पेशाब करना शिक्षिका…
 27 July 2026
नई दिल्ली, नीट पेपर लीक मामले में राउज एवेन्यू की स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में सोमवार को पहले ही दिन सुनवाई टल गई। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से कोई…
 27 July 2026
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल छात्रा अंकिता सांगले ने रविवार को आत्महत्या कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें अंकिता ने लिखा…
 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
Advt.