पाकिस्तानी वायुसेना का 20 फीसदी इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह, कई जेट ध्वस्त... ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को कितना नुकसान? आई रिपोर्ट

Updated on 14-05-2025 02:04 PM
इस्लामाबाद/नई दिल्ली: भारत के ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान में कितनी तबाही मचाई है, उसकी रिपोर्ट अब आ गई है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के हमलों में पाकिस्तान के एक दर्जन से ज्यादा सैन्य ठिकानों को गंभीर नुकसान पहुंचा। भारत के सटीक हमलों में पाकिस्तानी एयरफोर्स के करीब 20 प्रतिशत इन्फ्रास्ट्रक्चर खत्म हो गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पिन प्वाइंट हमलों की वजह से पाकिस्तान वायुसेना के कई लड़ाकू विमान नष्ट हो गये हैं। सूत्रों के हवाले से इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के हमलों में पाकिस्तान के सरगोधा और भोलारी जैसे प्रमुख गोला-बारूद डिपो और हवाई ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ये ऐसे एयरबेस हैं, जहां से पाकिस्तान वायुसेना F-16 और J-17 जैसे लड़ाकू विमानों को ऑपरेट करती है। भारत ने जिस वक्त हमला किया था, उस दौरान कई विमान एयरबेस पर ही मौजूद थे।

इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सिंध प्रांत के जमशोरो जिले में भोलारी एयर बेस पर भी हमला किया था। जिसमें पाकिस्तान एयरफोर्स के स्क्वाड्रन लीडर उस्मान यूसुफ के साथ साथ चार और वायुसैनिकों की मौत हो गई। इस हमले में पाकिस्तान के 50 से ज्यादा लोग मारे गये हैं। सूत्रों ने कहा है कि भारतीय हमले में पाकिस्तान एयरफोर्स के कई विमानों को गंभीर नुकसान पहुंचा है और कई विमान पूरी तरह से नष्ट हो गये हैं।
भारत ने पाकिस्तान में मचाई तबाही
ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान भारत ने जवाबी हमला करते हुए पाकिस्तान के चकलाला में नूर खान एयरबेस, शोरकोट में रफीकी एयरबेस, चकवाल में मुरीद एयरबेस, सुक्कुर एयरबेस, सियालकोट एयरबेस, पसरूर एयरबेस, चुनियन एयरबेस, सरगोधा एयरबेस, स्कर्दू, भोलारी और जैकोबाबाद के सैन्य प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया। इंडियन एयरफोर्स के हमले के बाद जारी की गई अमेरिका के मैक्सार लैब की तरफ से जारी सैटेसलाइट तस्वीरों में जैकोबाबाद के शाहबाज एयरबेस पर हुए विनाश का नजारा दिखाया गया। सूत्रों ने बताया है कि इसके अलावा एलओसी पर भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में कई आतंकवादी बंकर और पाकिस्तानी सेना के ठिकाने नष्ट कर दिए गये। भारतीय सैन्य कमांडरों ने पहले कहा था कि भारी गोलीबारी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना ने 35-40 कर्मियों को खो दिया है।

सोमवार को भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान एयरफोर्स के एयरबेस और अलग अलग ठिकानों पर हमले की तस्वीरों को जारी किया गया है। इसके अलावा भारतीय सेना ने तस्वीरें जारी कर ये भी दिखाया कि पाकिस्तान के मिसाइल और ड्रोन हमलों को कैसे भारत ने आसमान में ही मार गिराया और कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके अलावा मंगलवार को भारत के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल डी एस राणा ने ऑपरेशन सिंदूर के कामयाब ऑपरेशन को लेकर 70 देशों के विदेश सेवा अताशे को जानकारी दी। इस दौरान भारत ने विस्तार से इन देशों को पाकिस्तान पर हमले की जानकारी दी और बताया कि भारत ने अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए कैसे सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.