दरवाजे पर खड़े हैं 20 टैंकर और 2.2 करोड़ बैरल क्रूड, एक झटके में हो जाएगी भारत की टंकी फुल

Updated on 06-03-2026 03:11 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनिया भर में तेल और गैस का संकट खड़ा हो गया है। ईरान और अमेरिका/इजरायल के बीच शनिवार को जंग शुरू होने के बाद से कच्चे तेल की कीमत 20 फीसदी से ज्यादा उछल चुकी है। होर्मुज की खाड़ी से जहाजों की आवाजाही बंद होने से भारत के सामने क्रूड का संकट खड़ा हो गया था। भारत का करीब आधा तेल इसी रास्ते आता है। लेकिन इस बीच अमेरिका ने भारत को 30 दिन तक रूसी तेल खरीदने की अस्थाई छूट दी है। इससे भारत तत्काल 15 मिलियन बैरल से ज्यादा तेल खरीद सकता है।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक 1.5 करोड़ बैरल से ज्यादा रूसी तेल भारतीय तटों के बेहद करीब है। इससे भारत को तुरंत तेल की कमी पूरी करने का मौका मिल जाएगा। यह तेल अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक दर्जन से ज्यादा जहाजों पर लदा है। यह तेल बिका नहीं है या किसी खास बंदरगाह के लिए नहीं चला है। यह तेल एक हफ्ते या उससे भी कम समय में भारत पहुंच सकता है।

सबसे बड़ा सप्लायर

साथ ही भारत को 7 मिलियन बैरल और रूसी तेल एक हफ्ते में मिल सकता है। यह तेल 8 टैंकरों में लदा है जो फिलहाल सिंगापुर में हैं। इतना ही नहीं, भूमध्य सागर और स्वेज नहर से कई और टैंकर पूर्व की तरफ बढ़ रहे हैं। ये टैंकर एक महीने से भी कम समय में भारत पहुंच सकते हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस भारत का सबसे बड़ा क्रूड सप्लायर बना हुआ है। हालांकि अमेरिका के दबाव में भारत ने हाल में रूस से तेल की खरीदारी कम की है और पश्चिम एशिया से खरीदारी बढ़ाई है।
  • अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में खड़े हैं 12 टैंकर
  • इनमें 15 मिलियन बैरल रूसी तेल भरा हुआ है
  • साथ ही सिंगापुर में भी 7 जहाजों ने लंगर डाला है
  • ये सभी जहाज एक हफ्ते में भारत पहुंच सकते हैं

लेकिन पश्चिम एशिया में लड़ाई के कारण वहां से तेल की सप्लाई बाधित हुई है। डेटा इंटेलीजेंस फर्म Kpler के आंकड़ों के मुताबिक रूसी तेल से भरे करीब 18 टैंकर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। फर्म में एनालिस्ट सुमित रितोलिया ने कहा कि रिफाइनर्स नियर टर्म में रोजाना 20 लाख बैरल से ज्यादा तेल खरीद सकते हैं। 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले से पहले रूसी कच्चा तेल डिस्काउंट पर मिल रहा था और चीन ने इसका फायदा उठाते हुए जमकर खरीदारी की।

डिस्काउंट से प्रीमियम

लेकिन पश्चिम एशिया में संकट के कारण यह डिस्काउंट खत्म हो सकता है और भारतीय कंपनियों को प्रीमियम पर रूसी तेल खरीदना पड़ सकता है। भारतीय रिफाइनर्स ने हाल के दिनो में 10 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा है। पिछले हफ्तों की तुलना में क्रूड की कीमत में 12 ड़लर प्रति बैरल की तेजी आई है। अभी ब्रेंट क्रूड करीब एक फीसदी गिरावट के साथ 84.58 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.27 फीसदी गिरावट के साथ 79.98 डॉलर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.