जापान में मिलीं 2000 साल पुरानी हड्डियां

Updated on 25-09-2021 08:09 PM

टोक्यो वैज्ञानिकों को अज्ञात पूर्वजों के अवशेष मिले हैं जो करीब 2000 साल पहले पलायन कर जापान गए थे। दावा है कि यही लोग आगे चलकर आज की जापानी आबादी के रूप में विकसित हुए। खोजकर्ताओं की एक बड़ी खोज ने जापान के इतिहास को कई तरह से बदल दिया है।
आयरलैंड में ट्रिनिटी कॉलेज डबलिन में स्कूल ऑफ मेडिसिन के सहायक प्रोफेसर और रिसर्च के प्रमुख लेखक शिगेकी नाकागोम कहा कि हम जापानी आबादी के तीसरे हिस्से की खोज को लेकर अपने नतीजों के बारे में बहुत खुश हैं। प्राचीन जापान को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहला जोमोन काल जो 13000 ईसा पूर्व से 300 ईसा पूर्व था। इस दौरान शिकारियों की एक छोटी आबादी द्वीप पर रहती थी। ये लोग मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करते थे। दूसरी यायोई काल जिसका समय 900 ईसा पूर्व से 300 ईस्वी तक था। इस काल में किसानों ने पूर्व एशिया से जापान की ओर पलायन किया और कृषि की शुरुआत की। तीसरा कोफुन काल जिसका समय 300 ईस्वी से 700 ईस्वी तक था, जब आधुनिक जापान ने आकार लेना शुरू किया। अब तक वैज्ञानिक आधुनिक जापान के लोगों का संबंध जोमोन और यायोई काल के लोगों से मानते थे। नाकागोम ने कहा कि जोमन शिकारी पहली बार 20,000 साल पहले दिखाई दिए थे।
उन्होंने हजारों सालों तक करीब 1,000 व्यक्तियों की एक छोटी आबादी को बनाए रखा था। जापानी द्वीप समूह पर कम से कम 38,000 सालों से इंसान बसते हैं। हालांकि अधिक जापान ने करीब 3000 साल पहले आकार लेना शुरू किया। इस बदलाव को दो चरणों में बांटा जा सकता है, पहला चावल की खेती से और दूसरा शहरों में तकनीक के आने से।शोधकर्ताओं ने प्राचीन हड्डियों को लेकर किए एक नए अध्ययन में पाया कि इनमें मिलने वाले डीएनए ने एक तीसरी आनुवंशिक उत्पत्ति की ओर इशारा किया है, जिसका संबंध कोफुन काल से था जब पूर्व अज्ञात पूर्वजों का एक समूह पलायन कर जापान गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.