21 साल, 23 टेस्ट... कब खत्म होगा वेस्टइंडीज का इंतजार, अब तो लड़ाई वजूद बचाने की हो गई है

Updated on 12-07-2023 02:24 PM
रोसेउ (डोमिनिका): भारतीय टीम वेस्टइंडीज (WI vs IND) के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के जरिये बदलाव के दौर की शुरूआत करेगी तो फोकस युवा यशस्वी जायसवाल पर रहेगा। मेजबान वेस्टइंडीज के लिये विश्व कप क्वालीफायर में मिली हार के जख्म अभी ताजा हैं और वह भारत जैसी मजबूत टीम को हराकर विश्व क्रिकेट में अपना अस्तित्व बनाये रखने की कोशिश में होगा। लेकिन उसके लिए यह आसान बिल्कुल नहीं होने वाला है।

21 साल से इंतजार कर रही वेस्टइंडीज

एक समय दुनिया की सबसे मजबूत टीम माने जाने वाले वेस्टइंडीज को 21 साल से भारत के खिलाफ टेस्ट में जीत नहीं मिली है। टीम को भारत के खिलाफ आखिरी जीत 2002 के सबिना पार्क में हुए मुकाबले में मिली थी। उसके बाद दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले हुए हैं। भारत को इसमें 14 जीत मिली है और 9 मैच ड्रॉ रहे। पिछले वेस्टइंडीज दौरे पर भारत ने पहले टेस्ट को 318 रन और दूसरे को 257 रन के बड़े अंतर से जीता था।

भारत ने किया था 25 टेस्ट का इंतजार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में पहली जीत हासिल करने के लिए भारत को 25 टेस्ट का इंतजार करना पड़ा था। 1948 में भारत और वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट हुआ था। 1971 में जाकर भारत को पहली जीत मिली थी। दोनों टीमों के बीच हुए शुरुआती 50 टेस्ट में भारत को सिर्फ 5 जीत मिली थी। वहीं वेस्टइंडीज ने 19 मैचों को अपने नाम किया था। बाकी बचे मुकाबले ड्रॉ रहे थे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट अपनी सबसे खराब स्थिति में

वेस्टइंडीज क्रिकेट इससे खराब स्थिति में नहीं जा सकती है। पहले दोनों वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली यह टीम पहली बार टूर्नामेंट के लिए ही क्वॉलीफाई नहीं कर पाई है। जिम्बाब्वे, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड के खिलाफ हारकर टीम वर्ल्ड कप क्वालीफायर से बाहर हो गई। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज को जीत मिलती है तो यह न सिर्फ वर्ल्ड कप में जगह नहीं बनाने के दुख को कम करेगी बल्कि 21 साल के सूखे को भी खत्म कर देगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.