’21 साल और जारी है… फ्रेंडशिप: प्रियंका चोपड़ा

Updated on 16-09-2021 10:09 PM
मुंबई । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लारा और उनकी बेटी सायरा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ’21 साल और जारी है… फ्रेंडशिप जो किसी भी समय हो सकती है … लारा भूपति और उसका सबसे चमकता सितारा। सायरा आप निश्चित रूप से अपनी मां की बेटी हैं। तुम्हें प्यार करते हैं। इन महिलाओं के लिए इतना प्यार। और इतनी सारी यादें। बता दें ‎कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ घंटे पहले एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।
 इस तस्वीर में वह अपनी दोस्त और एक्ट्रेस लारा दत्ता भूपति और उनकी बेटी सायरा के साथ हैं। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए बताया कि उनकी और लारा की दोस्ती को 21 साल हो गए हैं और ये दोस्ती और आगे तक जाएगी। उन्होंने दिवंगत फिल्म प्रोड्यूसर प्रदीप गुहा को भी याद किया। प्रदीप गुहा का पिछले महीने कैंसर से निधन हुआ था।  इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाला और दिल वाले इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किया है। तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा पीले रंग के स्लीवलेस टॉप पहना हुआ है, जबकि लारा दत्ता ने स्ट्रिप शर्ट पहनी हुई है। दोनों एक्ट्रेस के बाल खुले हुए हैं। दोनों के बीच में सायरा बेटी हैं। तीनों लेडीज के चेहरे पर एक लंबी स्माइल देखी जा सकती है।बता दें कि मिस पेजेंट के दिनों में प्रदीप गुहा ने प्रियंका और लारा को मेंटर किया था। लारा ने 2000 में मिस इंडिया का ताज जीता और बाद में मिस यूनिवर्स का खिताब भी जीता। 
दूसरी ओर, प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया में फर्स्ट रनर-अप रही और बाद में उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज जीता।प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने साल 2003 में आई फिल्म ‘अंदाज’ में काम साथ काम किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में थे। फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्म थी। ये प्रियंका की दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने ‘हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.