शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज प्लेसमेंट कैंप में 22 युवाओं का हुआ चयन

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
कोरबा  कोरबा जिले के युवाओं को रोजगार प्रदान करने कोरबा शहर स्थित शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में 1 हजार 075 युवाओं ने विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार के लिए आवेदन और साक्षात्कार दिए। दस्तावेज सत्यापन और कुछ संस्थानों द्वारा कौशल परीक्षण के बाद प्रारंभिक तौर पर 22 युवाओं का चयन रोजगार के लिए कर लिए गया है। स्वास्थ्य, बैंक और वित्तीय प्रकृति की संस्थाओं ने प्रारंभिक तौर पर 68 योग्य उम्मीदवारों का चिन्हांकन भी किया है। इन उम्मीदवारों का कौशल परीक्षण और साक्षात्कार संस्थाएं अपने स्तर पर आयोजित करेंगी। इसके बाद इन संस्थाओं में काम के लिए अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन होगा। इस आधार पर रोजगार मेले के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम संख्या भी बढ़ने की उम्मीद है।
जिले के 10वीं, 12वीं पास तथा स्नातक युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। 12 कंपनियों में विभिन्न पदों के लिए 1 हजार 075 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लिए और दस्तावेजों का सत्यापन किया। एनकेएच हॉस्पिटल कोरबा ने पांच, गुड वर्कर टेक्नोलॉजिक्स प्राइवेट लिमिटेड बालको ने 17 बेरोजगार युवाओं का चयन अंतिम रूप से किया। चयनित युवाओं को योग्यतानुसार वेतन संस्थानों द्वारा दिया जाएगा। रोजगार मेले में कुल 12 कंपनियां शामिल हुईं। इनमें एनकेएच हॉस्पिटल कोरबा को 28, मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड को 230, तिरूपति ऑटो एजेंसी को 40, कृष्णा हॉस्पिटल को 10, गीता देवी मेमोरियल हॉस्पिटल को 14, बजाज फाइनेंस लिमिटेड को 14, आईएफएलएस लरनेट स्किल लिमिटेड को 67, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस को 233, श्रीराम फॉर्चुन सॉल्युशन्स को 130 गुड वर्कर टेक्नॉलॉजिक्स को 167, एयु स्मॉल फाइनेंस बैंक को 80 एवं ऑनलाइन गुरूकुल को 39 आवेदन प्राप्त हुए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.