9 घंटे तक तक समंदर को चीरता रहा... 23 साल के प्रभात कोली का कमाल, रचा इतिहास

Updated on 06-03-2023 06:18 PM
बीबी नायक, मुंबई: देश के सबसे सफल खुले पानी में लंबी दूरी के तैराक प्रभात कोली (23) Oceans Seven challenge को पूरा करने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बन गए हैं। उन्होंने खराब मौसम के बीच बुधवार को न्यूजीलैंड में कुक स्ट्रेट को तैरकर 8 घंटे 41 मिनट में 28 किलोमीटर तक तैरकार पार किया।

ओशन्स सेवन को एक निर्णायक ओपन-वाटर-स्विमिंग चैलेंज के रूप में जाना जाता है। केवल मुट्ठी भर तैराकों ने Oceans Seven challenge को पूरा किया है। वह इस चुनौती को पूरा करने वाले सबसे युवा स्विमर के रूप में कोली के कारनामों को वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग असोसिएशन और मैराथन स्विमर्स फेडरेशन की ओर से मान्यता है।
    कई वर्षों की तपस्या रंग लाई
    मुंबई के प्रभात कोली (23) ओशन्स सेवन चैलेंज को पूरा करने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के स्विमर बनने के बाद खुश हैं। ओशन्स सेवन में इंग्लिश चैनल (इंग्लैंड और फ्रांस के बीच), नॉर्थ चैनल (आयरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच), स्ट्रैट्स ऑफ जिब्राल्टर (स्पेन और मोरक्को के बीच), कैटालिना चैनल (सांता कैटालिना द्वीप और कैलिफोर्निया के बीच), मोलोकाई चैनल (मोलोकाई और ओहू के बीच), त्सुगारू स्ट्रैट्स (होन्शु और होक्काइडो, जापान के बीच) और कुक स्ट्रैट्स (न्यूजीलैंड के उत्तर और दक्षिण द्वीपों के बीच) शामिल हैं।

    तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड (देश का सर्वोच्च साहसिक पुरस्कार) जीत चुके कोली ने कहा- ओशन्स सेवन की अंतिम चुनौती को पूरा करने के लिए 15 साल से अधिक के मेरे तैराकी करियर का यह सबसे शानदार पल था। यह मेरा सपना रहा है। दुनियाभर के पेशेवर तैराकों के बीच इस रिकॉर्ड को बनाकर मैं खुश हूं। इसे शब्दों में नहीं बयां कर सकता।

    उनके पिता राजू ने कहा कि चुनौती को अंतिम मील का पत्थर हासिल करने के लिए वर्षों की योजना और प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा- कई महीनों की कड़ी तैयारी के बाद अंतिम हमले की कोशिश करना सार्थक था। अब हम राहत महसूस कर रहे हैं। कोली ने कहा कि तेज हवाओं और उछलती लहरों के साथ बदलते मौसम के कारण तैरने का आखिरी चरण कठिन था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.