10 महीने में दो बार गर्भवती हुई 23 वर्षीय महिला, 3 बच्चों को दिया जन्म

Updated on 15-09-2021 05:02 PM
लंदन । यूनाइटेड किंगडम यानि ब्रिटेन में एक हैरान कर देने वाला मामले सामने आया है यहां एक प्रसूता ने एक साल में 3 बच्चों को जन्म दिया। ये मामला इसलिए भी अनोखा है क्योंकि महिला ने एक ही बार में ट्रिपलेट्स को जन्म नहीं दिया बल्कि वह मात्र 10 महीने में दो बार गर्भवती हुईं और तीन बच्चों को जन्म दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 23 साल की शैरना स्मिथ ने साल 2020 में 6 जनवरी को अपने पहले बेटे को जन्म दिया। इसके बाद वो फिर से गर्भवती हुईं और 30 अक्टूबर को जुड़वां बेटियों अलीसा और अलीजा का दुनिया में स्वागत किया। शैरना ने बताया कि जब उनका बेटा लिंगटन तीन महीने का था तो उन्हें पता चला कि वह दोबारा गर्भवती   हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर मैं चौंक गई क्योंकि मेरा बेटा सिर्फ 3 महीने का था। उनके लिए इससे भी ज्यादा चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब वह अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचीं। डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि वो जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं। ये अनोखा मामला डॉक्टरों के लिए भी चौंकाने वाला था। 
शैरना ने कहा, 'डॉक्टरों की बात सुनकर मैं हैरान रह गई। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं खुश होऊं या फिर दुखी क्योंकि कुछ समय पहले ही बच्चों के पिता और मेरा ब्रेकअप हो चुका था। अब हम साथ नहीं थे।' हालांकि शैरना के तीनों बच्चे अब एक साल के हो चुके हैं। वह एक बेटे और दो जुड़वां बेटियों के साथ बेहद खुश हैं। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.