26वां नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स अवॉर्ड 11 अक्टूबर को, 30 खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Updated on 11-09-2021 07:04 PM
भोपाल। 26वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) खेल अवॉर्ड समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर 2021 को समन्वय भवन भोपाल में किया जाएगा। समारोह में देश-प्रदेश के 30 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। गत वर्ष भी समारोह में 30 खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया था। इस वर्ष के अवॉर्ड की घोषणा 30 सितंबर-2021 को की जाएगी।
नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स के संपादक एवं आयोजन सचिव इंद्रजीत मौर्य ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि खेल समारोह में स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर, खेल रत्न, श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, लाइफ टाइम, प्रशिक्षक, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार एवं खेल संस्थानों स्कूल, कॉलेज एवं क्लब को अवॉर्ड दिया जाएगा। कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि इस खेल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य खेलों-खिलाडिय़ों को बढ़ावा देना रहता है। जिसे हम पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित कर रहे हैं। कार्यक्रम में देश के करीब एक हजार से अधिक नामी-गिरामी खिलाडिय़ों को अब तक सम्मानित किया जा चुका है। यह समारोह खेल-खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के तहत 1996 में शुरू किया गया था, जो आज तक निरंतर जारी है। खेल पत्रिका नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स ने हाल ही में अपने 28वें वर्ष में प्रवेश किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.