किम की तरह दिखाने के लिए 29 साल की मॉडल ने कराई 40 से ज्यादा सर्जरी

Updated on 15-07-2022 06:56 PM

वाशिंगटन किसी का फैन होना, उसके जैसे कपड़े पहनना, चलना एक बात है, लेकिन उसकी तरह दिखने की ख्वाहिश रखना बेहद अजीबोगरीब चीज है। मगर इसके लिए कई लोग अपने चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों की सर्जरी भी करवाने लगते हैं। ऐसा ही कुछ ब्राजील की एक मॉडल ने भी किया जो अपनी फेवरेट मॉडल की तरह दिखना चाहती थी। इसके लिए मॉडल ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिया मगर अब वहां दोबारा अपना असली चेहरा अपनाना चाहती है।

ब्राजील में जन्मीं 29 साल की जेनिफर पैंपलोना , अमेरिकन मॉडल और रिएलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियान की डाय हार्ड फैन हैं। वहां किम को तब से प्यार करती हैं, जब वो छोटी थीं। किम जैसा दिखने की उनकी सनक ऐसी थी कि उन्होंने सिर्फ अपना पहनावा ही नहीं, लुक भी किम की तरह करने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए।


रिपोर्ट के अनुसार जेनिफर ने किम जैसी दिखने के लिए 12 सालों में 40 से ज्यादा सर्जरी करवाई जिसके लिए उन्होंने 4 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए। साल 2010 में जब जेनिफर 17 साल की थीं, तब उन्होंने पहली सर्जरी करवाई. उस दौरान किम कार्दशियान अमेरिकन टीवी जगत का बड़ा नाम बनने की कगार पर थीं।

 पहली सर्जरी के बाद उन्होंने जैसे सर्जरी करवाने का भूत चढ़ गया। उन्होंने बट इंप्लांट करवाया, फैट इंजेक्शन लगवाए, होंठ, गाल, नाक से लेकर अपने आप को पूरी तरह से बदल लिया। धीरे-धीरे जब उन्होंने इतनी सर्जरी करवा ली, तब लोग उन्हें किम की हमशक्ल कहने लगे जो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। उनकी असली पहचान कहीं खो गई. उनके इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे मगर वो सब सिर्फ इसलिए जुड़ते थे क्योंकि वो किम जैसी दिखती हैं।


धीरे-धीरे जेनिफर को एहसास हुआ कि उन्हें सर्जरी कराने की लत लग चुकी है। तब उन्होंने अपने पुराने चेहरे को हासिल करने का मन बनाया। उन्होंने इस्तानबुल में डॉक्टर से नाक, फैट रिमूवल, चेहरे, गले आदि से जुड़ी सर्जरी को एक बार में करवा लिया जिसके लिए उन्हें 95 लाख रुपये तक खर्च करने पड़े। चेहरे को दोबारा पहले जैसा करवाने के दौरान उन्हें इंफेक्शन भी हो गया था जिसके बाद उनके चेहरे से 3 दिन तक खून बहने लगा था. हालांकि, अब स्थिति काबू में है और वहां रिकवर हो रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.